कैंसर को फैलने से रोकती है एस्पिरिन? जानें क्या कहती है नई स्टडी

कैंसर के इलाज के लिए कई शोध सामने आते हैं। हाल ही में एक नया शोध सामने आया है, जिसमें एस्पिरिन के इस्तेमाल को कैंसर से लड़ने के लिए कारगर माना गया है। हालांकि, इसमें यह भी साफ कर दिया गया कि एस्पिरिन कैंसर का कोई इलाज नहीं है।

Aspirin Tablet in Cancer:

Aspirin Tablet in Cancer: बहुत समय से एस्पिरिन को दर्द निवारक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। नए शोध में पता चला है कि यह दवाई कैंसर के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसके पहले भी एस्पिरिन के उपयोग और कैंसर के बचाव के बारे में खुलासा किया गया था। इस नई स्टडी में एस्पिरिन के फायदे के साथ एक चेतावनी भी दी गई है। जिसमें कहा गया कि एस्पिरिन कोई इलाज नहीं है, इसमें आंतरिक रक्तस्राव होने का खतरा भी बढ़ सकता है। जानिए नई स्टडी में और क्या कुछ कहा गया है?

विज्ञापन

कैंसर और एस्पिरिन का संबंध

कैंसर जैसी बीमारी के इलाज को लेकर कई स्टडी सामने आती हैं। जिसमें से एक हाल ही में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की स्टडी सामने आई है। इस स्टडी में कहा गया कि दर्द के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा एस्पिरिन कैंसर के प्रसार को रोकने में भी मददगार साबित हो सकती है। दशकों से शोधकर्ता इस बात की खोज में लगे हैं कि यह सभी रोगों में एक जैसे ही काम करेगी या नहीं। 1988 में प्रकाशित पहली स्टडी में पता चला कि एस्पिरिन के नियमित उपयोग से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा काफी कम हो सकता है।

विज्ञापन

अभी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एक नई स्टडी सामने आई। जिसमें कहा गया कि एस्पिरिन में वह तंत्र पाया गया है, जिससे कैंसर को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। यह दवा मेटास्टेसिस के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

विज्ञापन

कब किया जा सकता है इस्तेमाल?

ज्यादातर मौतें मेटास्टेसिस कैंसर से ही होती हैं, क्योंकि कैंसर कोशिकाएं मूल ट्यूमर से अलग हो जाती हैं और शरीर में जड़ें जमाने की कोशिश करती हैं। इसी दौरान, एस्पिरिन का इस्तेमाल शरीर की प्राकृतिक रूप से लड़ने की क्षमता को बढ़ा देता है। जिससे कैंसर कोशिकाएं दूसरे बॉडी पार्ट्स तक नहीं पहुंच पाती हैं। स्टडी से पता चलता है कि एस्पिरिन का इस्तेमाल सर्जरी के बाद किया जा सकता है, जिसमें ट्यूमर को हटाया जाता है।

ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि कैंसर कोशिकाएं पहले ही ट्यूमर से बाहर निकल चुकी होती हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंचना शुरू कर देती हैं। जिससे बाद में यह ट्यूमर के तौर पर उभरकर सामने आती हैं। इस दौरान एस्पिरिन के इस्तेमाल से कैंसर को फिर से फैलने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन

नोट: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 इस जानकारी का दावा नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ