क्या रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स से हो सकता है कैंसर? जानें एक्सपर्ट की राय

Cancer Causes: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, मगर क्या ये कैंसर कारक भी होते हैं? चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं कि नट्स कैसे कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं।

cancer

Cancer Causes: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। कैंसर से जान जाने का जोखिम बना रहता है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। खाने-पीने की कई चीजों के सेवन से भी कैंसर को बढ़ावा मिलता है। एक हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि कैसे भुने हुए नट्स और सीड्स खाने से आप कैंसर को बुलावा दे रहे हैं। क्या सच में ऐसा होता है? अगर हां, तो क्या है इसका कारण?

विज्ञापन

रोस्टेड नट्स और सीड्स से होगा कैंसर?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मेवों को भुनकर खाने से उस पर ब्राउनिंग हो जाती है। ब्राउनींग कैंसर को बढ़ावा देती है। ड्राई-फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद हैं अगर उन्हें बिना भुनकर खाया जाए। इन्हें भूनने से नट्स एडीजी (ADGe) फूड आइटम्स की श्रेणी में आ जाते हैं। ADGe फूड कैंसर कारक होते हैं।

विज्ञापन

क्या होता है ADGe फूड्स?

ADGe का मतलब है ए़डवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (Advanced Glycation end Products)। ये खाने के एंजाइम्स के रिएक्शन को विपरीत कर देते हैं। इससे कैंसर होने का रिस्क बढ़ जाता है। अगर आप नट्स को भूनकर काला कर देते हैं, तो यह और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है। ADGe फूड खाने से ना सिर्फ कैंसर, बल्कि अल्जाइमर, डायबिटीज और मोटापा बढ़ने की संभावनाएं भी रहती हैं।

विज्ञापन

भुने खाने से कैंसर!

एक्सपर्ट के अनुसार, भुने हुए नट्स और सीड्स के अलावा भुने हुए नॉनवेज आइटम्स या रोस्टेड स्ट्रीट फूड्स खाने से कैंसर होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

किन फूड्स में होता है ADGe?

ADGe अधिकतर ऐसे फूड्स में होता है जो ज्यादा प्रोटीन और फैट से भरे होते हैं। नॉनवेज, फ्राइड फूड्स, डेयरी उत्पादों में भी ADGe ज्यादा मात्रा में होता है।

नट्स खाने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट के अनुसार, नट्स खाने का सही तरीका इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखना और फिर सुबह खाली पेट खाना है। खाली पेट नट्स खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। नट्स को आप अपने खाने की चीजों में जैसे स्मूदी या शेक में मिलाकर पी सकते हैं।

विज्ञापन

भिगोए हुए नट्स खाने के लाभ

  • नट्स को भिगोकर खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।
  • भिगोकर मेवों को खाने से पाचन दुरुस्त होता है।
  • रातभर भिगोए हुए काजू-बादाम खाने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।
  • भिगोए हुए नट्स खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है।

ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ