27% पुरुषों को नपुंसकता, 40 साल के बाद सेक्स लाइफ में पड़ जाते हैं कमजोर, रिचर्स में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Erectile Dysfunction: एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा मानव शरीर में नपुंसकता को कम करने में मददगार है। जांच में 3184 पुरुषों को शामिल किया गया था।

erectile dysfunction, new study over 40 man say they struggle in bed, Eating SPINACH common leafy vegetable can help in erectile dysfunction
विज्ञापन

SPINACH can give a man boost in the bedroom: बचपन में Popeye कार्टून सभी ने देखा होगा, इस कार्टून में मुख्य चरित्र पोपी द सेलर पेशे से नाविक होता है और उसे पालक खाना अच्छा लगता है। खास बात ये है कि पालक खाकर उसे अद्भुत शक्ति मिल जाती है और फिर वह कई तरह के एडवेंचर करता है और अपने दुश्मनों को मजा चखाता है। हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिसमें पालक को मर्दाता ताकत का भंडार बताया है।

विज्ञापन

रिसर्च में कहा गया है कि पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पुरुषों में नपुंसकता कम होती है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है। इस रिसर्च में पुरुषों को अपने खाने में एंटीऑक्सीडेंट डाइट बढ़ाने की सलाह दी गई है। बता दें टमाटर, क्रैनबेरी, अलग-अलग ड्राई फ्रूट एंटीऑक्सीडेंट डाइट में आते हैं।

रिसर्च में 3184 पुरुषों को किया गया शामिल 

ये पूरी रिसर्च चीन की Shantou University में हुई है। इस रिसर्च में अमेरिका के कुल 3184 पुरुषों को शामिल किया गया था। इन पुरुषों के खानपान और शारीरिक जांच के बाद  रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार टेस्ट में शमिल 27 फीसदी पुरुषों में नपुंसकता के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा 40 साल या इससे अधिक उम्र के पुरुषों ने सेक्स लाइफ में असंतोष होने की बात मानी है, उनका कहना था कि वह बेड पर कमजोर पड़ जाते हैं।

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट डाइट देने पर देखे गए बदलाव 

डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब रिसर्च में शामिल पुरुषों को खाने में पालक दी गई तो उनकी शारीरिक क्षमता में उन लोगों के मुकाबले सुधार देखा गया जिन्हें पालक नहीं दी गई थी। दरअसल, शोधकर्ताओं का मानना है कि पालक या अन्य खाने की चीजों में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट पुरुष शरीर (लिंग) में रक्त संचार और नसों में होने वाली क्षति को कम करते हैं, जिससे पुरुषों के यौन जीवन में सुधार देखा गया।

नपुंसकता को रोकने और कम करने में भूमिका

रिसर्च करने वाले Dr Zhuangcheng Huang ने कहा कि जांच के बाद ये नतीजे निकले कि एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा मानव शरीर में नपुंसकता को कम करने में मददगार है। उनका कहना था कि एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्वों से भरपूर आहार है जो नपुंसकता (erectile dysfunction) को रोकने और कम करने दोनों में भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ