आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए अहम पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन बी-12 की कमी होने से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन बी-12 कम होने से शरीर संकेत देता है, जिन्हें समझना होता है। चलिए, आपको बताते हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 कम होने पर आंखें क्या संकेत देती हैं।

vitamin b 12

vitamin b 12

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने का काम जरूरी पोषक तत्व करते हैं। विटामिन बी-12 इनमें सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इस विटामिन की कमी से ब्रेन ग्रोथ पर असर पड़ता है। शरीर में खून की कमी होती है तथा कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं होती हैं। आंखें भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने के संकेत देती हैं। चलिए, जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

आंखों में ये 3 संकेत बताते हैं कि शरीर विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहा है

फोकस में कमी

विज्ञापन

रेड ब्लड सेल्स की मदद से आंखों के रेटीना की फंक्शनिंग होती है। अगर आप अपनी आंखों से देखने में फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो यह संकेत है कि शरीर विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहा है। आंखों में थकान महसूस करना या काम करते समय आंखों में दर्द होना भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण है।

how to prevent eyesight damage

विज्ञापन

आंखों में ड्राइनेस

शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से ड्राइनेस की समस्या होती है। आंखों में भी इसका प्रभाव पड़ता है। कई बार आंखों में सूखापन इस तरह से होता है कि आंसू भी कम निकलते हैं। विटामिन बी-12 की कमी से आंखों की नमी खत्म हो जाती है और इनमें जलन की समस्या भी होती है।

विज्ञापन

आंखों का पीला रंग

विज्ञापन

अगर आपकी आंखें पीली दिखाई दे रही हैं तो यह भी एक संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है। हालांकि, पीलिया में भी आंखें पीली नजर आती हैं। मगर बी-12 कम होने से भी ऐसा संकेत दिखाई देता है। यदि आप इन दोनों स्थितियों में कंफ्यूज हैं तो अपना ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं।

इसके अलावा आंखों का फड़कना या किसी प्रकार की न्यूरो प्रॉब्लम होने पर भी शरीर विटामिन बी-12 की कमी के लक्षणों की पहचान करवाता है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?

इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा, जैसे:-

  • पालक का जूस पिएं।
  • चुकंदर खा सकते हैं।
  • ब्रोकली का सेवन करें।
  • आलू भी विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करता है।
  • मशरूम खाना भी फायदेमंद रहेगा।
  • अगर आप मांसाहारी हैं तो अंडे व मछली खा सकते हैं।

यदि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी ज्यादा है तो डॉक्टर से परामर्श लें। कई बार स्थितियां गंभीर होती हैं जिनमें मेडिकल ट्रीटमेंट करवाना जरूरी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ