हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खाने के बर्तन भी बन सकते हैं कैंसर का कारण, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

Cancer Causes: कैंसर की बीमारी का कारण खाने के बर्तन भी हो सकते हैं। अगर आप इस बात को नहीं जानते हैं तो आज जान लीजिए कि हमारी रसोई घर की कुछ चीजें, जिन्हें हम यूद तो कर लेते हैं लेकिन ये आपके लिए जानलेवा हो सकता है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में कैसे।

विज्ञापन

Cancer Causes: क्या आप जानते हैं हमारी रसोई में मौजूद कढ़ाई, कुकर और पतीले भी कैंसर की वजह बन सकते हैं। जी हां, टेफलोन कोटिंग, नॉन स्टिक या फिर एलुमिनियम वाले बर्तनों में खाना पका कर खाने से कैंसर हो सकता है। डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि लोगों की ये आदते उनकी सेहत को इतना नुकसान पहुंचा रही है कि वे पहले इन्हें नहीं समझ पाते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये हमारे शरीर को अंदर से इतना खोखला कर देता है कि जान के लिए जोखिम पैदा हो जाता है। आइए जानते हैं इससे कैंसर कैसे होता है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

दिल्ली के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. तरंग कृष्ण बताते हैं कि आजकल मॉडर्न लाइफस्टाइल ने लोगों की पसंद को काफी बदल दिया है। पहले के लोग लोहे की कढ़ाई और पीतल के बर्तनों में खाना पकाते थे। मगर अब जबसे मार्केट में नए तरीकों के बरतन आने लगे हैं, जो देखने में सुंदर और आकर्षक लग सकते हैं। मगर हमारी सेहत के लिए किसी भी लिहाज से सही नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें-14 दिनों तक नींबू पानी पीने से क्या होगा? गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने बताए फायदे और पीने का सही तरीका

विज्ञापन

दरअसल, वे कहते हैं ऐसे बर्तन खाने में कम तेल के इस्तेमाल के लिए लाए गए थे। मगर क्या सिर्फ कम ऑयल में पका खाना ही सेहत को सुरक्षित रखेगा? इन बर्तनों से शरीर को मिलने वाले हानिकारक टॉक्सिन्स से होने वाले नुकसानों के बारे में भी जानना जरूरी होता है।

ये बर्तन कैंसर का कारण

  • टेफलोन के बर्तनों में खाना पकाने से उनमें कैंसर के तत्व मिल जाते हैं। इनसे किडनी और टेस्टिकुलर कैंसर का खतरा बढ़ता है।
  • नॉन स्टिक कोटिंग वाले बर्तन भी हानिकारक होते हैं क्योंकि उसकी सबसे ऊपर की परत में कुछ प्लास्टिक के कण भी होते हैं। जब उनपर खाना बनता है तो ये कण खाने में जा सकते हैं। इन बर्तनों से निकलने वाला कैंसर भी किडनी का कैंसर हो सकता है।
  • स्टील कोटिंग वाला जूना, हमारी रसोई घर में जिद्दी दागों को साफ करने वाला स्टील का बर्तन साफ करने वाला जूना भी होता है। डॉक्टर कहते हैं कि ये जूना भी कैंसर का कारण बन सकता है। हालांकि, ये सीधे तौर पर कैंसर का कारण नहीं होता है लेकिन खराब क्वालिटी वाले स्टील के जूने से फेफड़ों और पेट का कैंसर हो सकता है।
  • प्लास्टिक के बर्तन, रसोई में मौजूद प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये बर्तन सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं, जिन पर खाना पकाना सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। ऐसे बर्तनों से दिमाग, फेफड़ों, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर होता है।

कैसे होगा बचाव?

डॉक्टर कहते हैं कि आपको सबसे पहले अपनी रसोई से ऐसे बर्तनों को निकाल देना चाहिए। खाना पकाने के लिए ब्रास, लोहे, पीतल, मिट्टी, अच्छी क्वालिटी वाला स्टील या फिर कांच के बर्तन यूज करने चाहिए। खाना खाने के लिए भी इन मैटेरियल के बर्तन का प्रयोग सही रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रोज 1 गिलास अनार का जूस बचाएगा दिल की बीमारियों से, स्टडी में हुआ खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola