रोज 1 गिलास अनार का जूस बचाएगा दिल की बीमारियों से, स्टडी में हुआ खुलासा

Pomegranate Juice Benefits: रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह आर्टरी ब्लॉकेज, हाई बीपी और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। साथ ही इम्यूनिटी, हड्डियों, खून और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

SOURCE- NEWS 24

Pomegranate Juice Benefits: देश में हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों की चपेट में आते हैं। हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट ऐसी चीजें है, जो लोगों की लाइफस्टाइल से संबंध रखती है। अगर किसी की जीवनशैली सही नहीं होती तो उन्हें ऐसी बीमारियां होती रहती है। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि अनार का जूस दिल की सुरक्षा के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं होता है। अगर रोजाना सिर्फ एक गिलास पिया जाए तो यह हार्ट हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। जानिए स्टडी के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

क्या कहती है स्टडी?

क्लीनिकल पब्लिश में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई शख्स हर दिन पूरे 1 साल तक अनार का जूस पीता है तो उसे आर्टरियों में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती है। वहीं, किसी की आर्टरी में प्लाक जमा है तो वह भी 30% तक कम हो सकता है।

विज्ञापन

अनार का जूस कैसे दूर करता है समस्या?

दरअसल, अनार के जूस में हाई क्वालिटी के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और प्यूनिकैलेगिन और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं। अनार का रस ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी अनार का रस पीना चाहिए।

विज्ञापन

अनार का जूस पीने से शरीर में इंफ्लेमेशन भी कम होती है, जो नस-नाड़ियों में सूजन और ब्लॉकेज को कम करती है।

अनार के जूस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं।

विज्ञापन

दिल के लिए कैसे फायदेमंद?

अनार का जूस रिसर्च के मुताबिक, दवाओं के साथ लिया जाए तो काफी हद तक लाभ दे सकता है। धमनियों में होने वाली ब्लॉकेज को कम करने के लिए रोज अनार का रस पीना चाहिए। हाई बीपी के मरीजों का बीपी नियंत्रित रखने में जूस कारगर है।

अनार जूस शरीर के लिए भी लाभकारी

  • अनार के जूस में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
  • अनार का रस पीने से खून की कमी दूर होती है।
  • अनार का जूस हमारी हड्डियों और जॉइन्ट्स के लिए भी अच्छा होता है।
  • अनार का रस पीने से स्किन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

कौन इसे पीने से बचें?

अगर कोई किसी बीमारी की दवा या इलाज करवा रहा है।

विज्ञापन

लो बीपी के मरीज न पिएं।

किडनी या लिवर की बीमारी से पीड़ित रोगी भी इस जूस को पीने से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ