14 दिनों तक नींबू पानी पीने से क्या होगा? गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने बताए फायदे और पीने का सही तरीका

Lemon Water Benefits: नींबू विटामिन-सी का नेचुरल सोर्स माना जाता है। प्रतिदिन नींबू का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर सेठी बताते हैं कि रोजाना 14 दिनों के लिए नींबू पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

SOURCE- NEWS 24

Lemon Water Benefits: नींबू पानी पीना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नींबू सिट्रिक फलों में शामिल एक फल है, जो कई गुणों से भरपूर होता है। इसे प्रतिदिन खाने से आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। नींबू खाने का सबसे आसान तरीका, इसके पानी को पीना है। गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार 14 दिनों तक नींबू पानी सही तरीके से पिए, तो उसे इसका सही लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं इसे पीने का सही तरीका और क्या-क्या फायदे होंगे।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के गैस्ट्रोइंटॉलोजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी कहते हैं कि नींबू विटामिन-सी का नेचुरल सोर्स होता है मगर सिर्फ इतना नहीं एक नींबू में 30 अलग-अलग न्यूट्रिशनल प्रॉपर्टीज होती है। इन्हों फाइटोन्यूट्रिएंट कहते हैं। नींबू खाने का सबसे सही तरीका सादे पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना है।

विज्ञापन

14 दिनों तक नींबू पानी पीने के फायदे

1.आयरन- नींबू से विटामिन-सी मिलता है। विटामिन सी की मदद से शरीर में आयरन का स्तर भी बढ़ता है। इसलिए, रोजाना 1 नींबू खाना चाहिए।

विज्ञापन

2.कोलेजन- कोलेजन स्किन के लिए जरूरी तत्व होता है। नींबू के रस में एसिड होते हैं, जो शरीर में कोलेजन को बढ़ाते हैं। इससे स्किन टाइटनिंग होती है और एजिंग की समस्या से बचा जा सकता है।

3.हड्डियों- मांसपेशियों का दर्द दूर करें- नींबू में मौजूद गुणों से शरीर के जॉइन्ट्स, हड्डियों समेत मांसपेशियों का दर्द कम होता है। विटामिन सी से कैल्शियम और विटामिन-डी की मात्रा भी बढ़ती है, इसलिए इसे खाना जरूरी होता है।

विज्ञापन

4.इम्यूनिटी बढ़ाएं- शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और गैस्ट्रिक-एसिडिटी को कम करने में नींबू मदद करता है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और वेट लॉस में भी मदद करते हैं।

5.हाइड्रेशन- रोजाना 1 गिलास नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और थकान महसूस नहीं होती है। ये हाइड्रेशन को मेंटेन करने में मदद करता है।

विज्ञापन

कैसे करें नींबू पानी का सेवन?

डॉक्टर कहते हैं कि नींबू को हमें ताजे पानी के साथ मिलाकर ही पीना चाहिए। इसमें नमक या चीनी कुछ नहीं मिलाना चाहिए ताकि इसमें किसी अन्य चीज की मिलावट से इसके फायदों में परिवर्तन हो सकता है। हाइपरएसिडिटी की समस्या झेलने वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए और खाली पेट भी इसे पीने से पाचन की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ