Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

नाखूनों पर ये 5 निशान देते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत, डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर

Disease Signs On Nails: डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि अगर नाखूनों पर ये 5 लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में पोषक तत्वों की भयंकर कमी हो गई है. ऐसे में इन बिना ब्लड टेस्ट किए है आप पहचान सकते हैं शरीर को किस चीज की है जरूरत.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Apr 6, 2026 08:32
Nails Signs On Disease
नाखूनों पर इस तरह नजर आते हैं पोषक तत्वों की कमी के लक्षण.

Nails Sign Of Diseases: शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो त्वचा, बाल और नाखून इस कमी के संकेत देने लगता है. ऐसे में ब्लड टेस्ट करवाने से पहले ही आप जान सकते हैं कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी होने लगी है. अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर करके जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह ने इस बारे में बताया है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि आपके नाखूनों से भी बीमारी के संकेत मिल सकते हैं. खासतौर पर अगर नाखूनों पर ये 5 लक्षण (Signs On Nails) नजर आते हैं तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की भयंकर कमी हो गई है. ऐसे में इन लक्षणों को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

नाखूनों पर दिखते हैं पोषक तत्वों की कमी के ये 5 लक्षण

नाखूनों पर छोटे सफेद दाग

---विज्ञापन---

नाखूनों पर नजर आने वाले छोटे सफेद दाग (White Spots) जिंक की कमी का लक्षण होते हैं. इसे ल्यूकोनेकिया बोलते हैं.

चम्मच के आकार के नाखून

---विज्ञापन---

नाखून अगर चम्मच के आकार के होने लगे हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में आयरन की कमी होने लगी है.

नाखून जल्दी से टूट जाना

अगर नाखून आसानी से टूट जाते हैं यानी ब्रिटल हो गए हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में बायोटिन और प्रोटीन की कमी है.

नाखूनों पर खड़ी लकीरें

अगर नाखूनों पर लंबी या खड़ी लकीरें दिखें तो यह विटामिन बी12 की कमी का लक्षण होता है. इसके अलावा, यह संकेत डिहाइड्रेशन या जल्दी बूढ़े होने की तरफ भी इशारा करते हैं.

नाखूनों पर 2 सफेद लकीरें

अगर नाखूनों पर 2 सफेद पैलेरल यानी समानांतर धारियां नजर आ रही हैं तो यह शरीर में प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है.

इन लक्षणों को भी ना करें नजरअंदाज

  • नाखून अगर पीले रंग के नजर आने लगे हैं तो यह किसी इंफेक्शन या फिर शरीर में विटामिन ई की कमी का संकेत हो सकता है.
  • नाखूनों का पीलापन थायराइड और पीलिया या लिवर की बीमारी (Liver Disease) का लक्षण भी होता है.
  • नाखूनों पर बार-बार फंगल इंफेक्शन होता है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है.
  • अगर नाखूनों पर गड्ढे पड़ने लगे हैं या छेद नजर आ रहे हैं तो यह ओटोइम्यून बीमारियों, सोराइसिस या एलोपेसिया एरिटा का संकेत हो सकता है.
  • नाखूनों पर लाल लकीरें दिखने का मतलब दिल के वाल्व में संक्रमण हो सकता है.

यह भी पढ़ें – गर्भ में ही बीमारियों का पता लगाती है यह तकनीक, इस तरह कोख में रहते हुए ही मिल जाएगी बच्चे की पहली हेल्थ रिपोर्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


First published on: Apr 06, 2026 08:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.