Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

ऊंचाई से छलांग और दिल पर वार! Bungee Jumping के समय क्यों बिगड़ सकती है हार्ट की धड़कन

Bungee Jumping Me Heart Attack: अगर आप Bungee Jumping करने का शौक रखते हैं तो यह लेख आपके लिए हैं, क्योंकि इस दौरान हार्ट अटैक आने के केस सामने आ रहे हैं. इस दौरान किन लोगों में अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 1, 2026 10:21
Bungee Jumping Me Heart Attack
क्यों बढ़ जाती है दिल की धड़कन? Image Credit- Freepik

Dil Ka Daura Padhna: अब अचानक हार्ट अटैक आने और बिना किसी संकेत के आने के मामले काफी बढ़ गए हैं. दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर कई चेतावनी संकेत देने लगता है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. आजकल हार्ट अटैक आने के नए मामले सामने आ रहे हैं और Bungee Jumping के दौरान भी लोगों को अटैक आ रहे हैं. Bungee Jumping ऊंचाई से रस्सी के सहारे छलांग लगाने वाला एक रोमांच भरा गेम है, लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, यह रोमांच कुछ लोगों के लिए दिल पर भारी भी पड़ सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से हार्ट या ब्लड प्रेशर की समस्या है. इस दौरान किन लोगों में अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- गेहूं की रोटी हर किसी के लिए नहीं! जानें किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज

---विज्ञापन---

क्यों बढ़ जाती है दिल की धड़कन?

बंजी जंपिंग के दौरान या ऊंचाइयों पर खड़े होने की वजह से दिल की धड़कन तेज होना आम है. ऐसे में जब कोई व्यक्ति ऊंचाई से कूदने की तैयारी करता है तो यह शरीर में अचानक डर और उत्साह दोनों पैदा करता है. इस समय शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन तेजी से निकलता है. यह हार्मोन शरीर को अलर्ट मोड में डाल देता है.

ऊंचाई पर दिल का दौरा पड़ने के कारण

  • दिल तेजी से धड़कना
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • सांसें तेज होना
  • दिल काबू में ना होना

Bungee Jumping के समय क्यों आता है अटैक?

बंजी जंपिंग करते वक्त इंसान कई तरह की परिस्थितियों से गुजरता है. इस दौरान कुछ सेकंड के लिए इंसान हवा में तेजी से नीचे गिरता है. फिर रस्सी के खिंचाव से शरीर को जोरदार झटका लगता है. यह अचानक बदलाव दिल और ब्लड सर्कुलेशन पर असर डाल सकता है. इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. कभी-कभी इस झटके से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है.

---विज्ञापन---

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?

हर किसी के लिए Bungee Jumping खतरनाक नहीं है, लेकिन इन लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए जैसे-

  • हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी वाले लोग
  • दिल की पुरानी बीमारी वाले लोग
  • हार्ट सर्जरी करवाने वाले लोग
  • सीने में दर्द या घबराहट वाले लोग

दिल के साथ दिमाग पर भी पड़ता है असर

कई बार ऊंचाइयों पर जाने का असर दिल पर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है. कुछ लोग छलांग लगाने से पहले ही घबराहट, चक्कर या सीने में जकड़न महसूस होने के शिकार हो जाते हैं. इससे बॉडी का स्ट्रेस रिएक्शन बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें- PCOD या PCOS क्या है? आचार्य मनीष जी से जानिए इसके होने का Root Cause क्या होता है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 01, 2026 10:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.