Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

दिल और ब्लड प्रेशर को फिट रखने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए? लंबी जिंदगी के लिए ये खाएं

Best Dry Fruits For Heart and BP: आज के वक्त में लोगों के बीच हार्ट और ब्लड प्रेशर की समस्या काफी देखने को मिल रही है, जिसे फिट रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर ऐसा कौन सा ड्राइ फ्रूट्स खाएं, जिसे हमारा न सिर्फ हर्ट अच्छे से काम करें बल्कि ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहे.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Apr 8, 2026 09:54
Dry Fruits For Heart Health
ड्राई फ्रूट्स कौन सा खाना चाहिए?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दी मिलने वाले स्नैक्स पर निर्भर हो जाते हैं. कई लोग भूख लगने पर बिस्कुट, नमकीन या मीठी चीजें खा लेते हैं, जो धीरे-धीरे दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं. ऐसे क्रेविंग के समय में ड्राई फ्रूट्स एक बेहतर विकल्प माने जाते हैं, लेकिन हर ड्राई फ्रूट एक जैसा फायदेमंद नहीं होता. कुछ ड्राइ फ्रूट्स को सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए तो ये दिल को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि कौन से ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए सही हैं और उन्हें किस तरह डाइट में शामिल करना चाहिए.

दिल को मजबूत बनाने के लिए कौन सा ड्राइ फ्रूट्स खाएं Which Dry Fruits is Best For Heart ?

अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इनमें हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा किशमिश और सूखा अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स शरीर को जरूरी मिनरल्स और ऊर्जा देने में मददगार होते हैं. नियमित और सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से दिल की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैसे तय होती है Train की टाइमिंग? यहां जानिए एक प्लेटफार्म पर कितने अंतराल के बाद आती है दूसरी ट्रेन

ये वाले ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं नुकसानदायक

---विज्ञापन---

बाजार में मिलने वाले कई ड्राई फ्रूट्स में अतिरिक्त नमक, चीनी या मीठी परत चढ़ी होती है, जो स्वाद तो बढ़ाती है लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. ज्यादा नमक वाले ड्राई फ्रूट्स से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है, जबकि ज्यादा मीठे ड्राई फ्रूट्स ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए हमेशा सादे यानी नेचुरल, बिना नमक और बिना शुगर वाले ड्राई फ्रूट्स का चुनाव करना चाहिए. पैकेट खरीदते समय उसका लेबल पढ़ना भी एक अच्छी आदत है, ताकि आप अनावश्यक केमिकल और अतिरिक्त शुगर से बच सकें.

सही मात्रा और सही समय पर खाना है सबसे जरूरी

ड्राई फ्रूट्स तभी फायदेमंद होते हैं जब उन्हें सीमित मात्रा में खाया जाए. रोजाना एक छोटी मुट्ठी यानी लगभग 5 से 10 नट्स या 1 से 2 चम्मच सूखे फल पर्याप्त माने जाते हैं. ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है और साथ ही, डायबिटीज के मरीजों को खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए और ड्राई फ्रूट्स को खाली पेट खाने के बजाय किसी संतुलित भोजन के साथ लेना चाहिए. अगर सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखा जाए तो ड्राई फ्रूट्स दिल और शरीर दोनों के लिए एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आंतों में सूजन के लक्षण कैसे दिखते हैं? रोज की ये छोटी समस्याएं हो सकती हैं बड़ा संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 08, 2026 09:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.