---विज्ञापन---

हेल्थ

पेट की चर्बी कम कर देंगे बाबा रामदेव के बताए ये 5 योगासन, बाहर निकली तोंद हो जाएगी अंदर

How To Lose Belly Fat: ऐसे कुछ योगासन हैं जिन्हें करने पर बाहर निकला पेट कम हो सकता है. बाबा रामदेव बता रहे हैं कि बैली फैट कम करने के लिए कौन से योगासन करने चाहिए. आप भी बाबा रामदेव के बताए योग से वजन कम कर सकते हैं.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Jan 27, 2026 16:14
Belly Fat Loss
Baba Ramdev Yoga: पेट कम करने के लिए कौन सी योगा करें.

Yoga For Belly Fat Loss: बढ़ता वजन एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. एक बार वजन बढ़ना शुरू होता है तो बढ़ता चला जाता है और जल्दी कम होने का नाम नहीं लेता. लेकिन, ऐसे भी कुछ योगासन हैं जो रोजाना किए जाएं तो वजन कम होने में मदद मिलती है और बाहर निकला हुआ पेट अंदर होता है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ऐसे ही कुछ योगासन का जिक्र कर रहे हैं. बाबा रामदेव ऐसे 5 योगासन बता रहे हैं जो पेट अंदर कर सकते हैं. अगर आप भी बैली फैट से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह योग करके आप बैली फैट कम कर सकते हैं.

पेट कम करने के लिए कौन सा योग करें

पवन मुक्तासन

---विज्ञापन---

पेट कम करने के लिए बाबा रामदेव का कहना है लेटकर पवन मुक्तासन किया जा सकता है. इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं. अब अपने घुटनों को मोड़कर छाती तक लाएं और हाथों से पकड़ लें. अब अपने शरीर को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें और आधा मिनट तक पोज होल्ड करने की कोशिश करें. इससे पेट की गैस भी निकल जाती है.

यह भी पढ़ें – धनिया खाने से क्या लाभ होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताया धनिया किन बीमारियों को दूर कर सकता है

---विज्ञापन---

उत्तानपादासन

पेट पतला करने और पेट की सेहत अच्छी रखने के लिए इस योग को किया जा सकता है. इसमें पीठ के बल लेटें और फिर अपने पैरों को ऊपर की तरफ थोड़ा उठाएं. ध्यान रहे कि आपके दोनों पैर आपस में जुड़े हुए हों. बाबा रामदेव बताते हैं कि इस तरह पैरों को उठाकर रखने पर पांव कांपने लगते हैं. इस योग से पेट सेट हो जाता है और पेट की चर्बी कम होने लगती है. उत्तानपादासन आपको 30 सेकंड तक ही करना है.

नौकासन

इस योगासन को करने के लिए अपनी पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद अपने पैरों को आपस में जोड़कर ऊपर की तरफ उठाएं और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को भी ऊपर लेकर जाएं. आपके नितंब जमीन से लगे हुए होने चाहिए. इसे नौकासन कहते हैं. नौकासन करने पर कोर शेप में आती है.

कंधरासन

इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेटें. अब पैरों को घुटनों से मोड़ें. इसमें आपके घुटने ऊपर हवा में होने चाहिए. अपने कंधों को आपको जमीन से ही लगाए रखना है और पेट को ऊपर की तरफ उठाना है. हाथ नीचे जमीन पर लगे होने चाहिए और हाथों से आप पैरों का पिछला हिस्सा पकड़े रह सकते हैं.

पांदांगुष्ठानासन

यह योगासन थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन एक बार अगर यह आसन कर लिया तो आदत हो जाती है. योगासन करने के लिए पीठ के बल लेटें और अपने घुटने को मोड़कर पैर के पंजे को नाक तक लेकर आएं. बारी-बारी दोनों पैरों से इस आसन को दोहराएं.

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • अपने लाइफस्टाइल को एक्टिव रखने की कोशिश करें. लाइफस्टाइल एक्टिव ना हो तो वजन कम होने में दिक्कत आती है. एक्टिव रहने के लिए रोजाना आधे से एक घंटे तक वॉक की जाए तब भी शरीर चुस्त रहता है.
  • बाहर का प्रोसेस्ड फूड्स खाते रहने से परहेज करें. अगर हर समय बाहर की ही चीजें खाई जाएं और खासतौर से पैकेटबंद चीजें खाई जाएं तो इससे वजन लगातार बढ़ता चला जाता है.
  • शुगर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें. कोशिश करें कि आप चीनी भी कम ही खाएं.
  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो वजन कम होने में मदद मिलती है.
  • अपनी नींद पर भी ध्यान दें. रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें. बहुत कम या ज्यादा नींद लेने पर शरीर में फैट जम सकता है.

यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इस तरह मिलेगा छुटकारा, बाबा रामदेव ने बताया आर्थराइटिस का रामबाण इलाज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 27, 2026 04:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.