---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Bawaseer Causes: टॉयलेट में फोन लेकर जाना भी बन सकता है बवासीर का कारण! डॉक्टर से जानें संकेत

Bawasir Causes: बवासीर दर्दनाक बीमारी होती है, जिसमें मरीज की लाइफ बिल्कुल ही खराब फेज से गुजरती है। इसमें इंसान के प्राइवेट एरिया में दर्द, सूजन और घाव बन जाते हैं। क्या आप बाथरूम जाते हुए भी फोन का इस्तेमाल करते हैं? आइए जानते हैं इससे पाइल्स का क्या संबंध है?

---विज्ञापन---

Bawaseer Causes: बवासीर या पाइल्स एक आम समस्या है, जो अधिकतर मलाशय या रेक्टम में सूजन और दर्द के कारण होती है। यह बीमारी अक्सर हमारी दैनिक आदतों और कुछ गलतियों के कारण होती हैं। पाइल्स की बीमारी महिलाओं और पुरुषों, दोनों को होती हैं। इसमें मरीजों को घरेलू नुस्खे भी बताए जाते हैं ताकि इंसान को राहत मिल सकें। डॉक्टर कहते हैं कि जो लोग फोना का यूज टॉयलेट में बैठकर करते हैं, उन्हें भी यह रोग आसानी से हो सकता है। जी हां, डॉक्टर नरेश बंसल बताते हैं कि पाइल्स की बीमारी का फोन और लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। जानें इस बारे में सबकुछ।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर नरेश बंसल ने द लल्लनटॉप से बातचीत में बताते हैं कि पाइल्स की बीमारी में अंग्रेजी में हेमेरॉइड्स भी कहते हैं। बवासीर में एनस एरिया में खून की नसों में दबाव के कारण सूजन हो जाती है, यदि प्रेशर ज्यादा हो जाए तो नसें फट भी सकती हैं। इससे ही ब्लीडिंग होती है और इस स्थिति को भी बवासीर कहते हैं। पाइल्स स्टूल को पास करने में प्रेशर लगाने से होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

फोन से क्या कनेक्शन?

डॉक्टर कहते हैं कि फोन के ज्यादा इस्तेमाल से बवासीर होता है। अगर आप टॉयलेट सीट पर लगातार देर तक बैठकर मोबाइल फोन का यूज करते हैं तो उससे गुदाद्वार में दबाव पड़ता है। दरअसल, इस दौरान लोग मल त्याग से ज्यादा ध्यान फोन में लगाते हैं, जिससे स्टूल आउट करने में प्रेशर लगाना पड़ता है। इससे बवासीर हो सकता है क्योंकि ज्यादा प्रेशर लगाने से नसें फूल जाती है।

---विज्ञापन---

Bawaseer Causes

पाइल्स के लक्षण

  • एनस एरिया में दर्द होना।
  • गुदाद्वार पर सूजन होना।
  • कभी-कभी यहां से खून भी निकलने लगता है।
  • बैठने में दिक्कत होना।
  • स्टूल पास करने में परेशानी होना।

बचाव के उपाय

  • संतुलित आहार का सेवन करें, जिसमें फाइबर ज्यादा हो।
  • पर्याप्त पानी पिएं, इससे स्टूल मुलायम होगा जिसे पास करना आसान होता है।
  • व्यायाम करें, जिससे आंतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  • बाथरूम में अधिक देर तक न बैठें और शौच के दौरान फोन का इस्तेमाल कम से कम करें।
  • अपनी बाथरूम हैबिट्स को सही और साफ-सुथरा रखें।
  • वजन को भी नियंत्रित रखें।
  • फलों का भी सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 20, 2025 01:30 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola