Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

खाना हजम नहीं हो रहा? बार-बार दस्त से तुरंत राहत देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

Bar-Bar Loose Motion Hona: अपच और बार-बार दस्त की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आपको इसकी हमेशा रहती है तो जल्दी राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं. आयुर्वेदिक नुस्खे ना सिर्फ पेट को ठीक करते हैं बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 26, 2026 07:52
Hajma Karne Ke Liye Kya Kare
दस्त और अपच के कारण. Image Credit- News24

Hajma Karne Ke Liye Kya Kare: आजकल बैठे रहने का काम ज्यादा होता है. पूरे दिन बैठे रहने की वजह से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं और सबसे ज्यादा खाने का हाजमा ना होने की समस्या देखने को मिलती है. वहीं, खराब लाइफस्टाइल, बाहर का खाना और अनियमित खानपान की वजह से अपच और दस्त की समस्या भी होने लगती है. पेट ठीक से साफ ना होना, बार-बार ढीला पेट होना या कमजोरी महसूस होना आदि भी जैसे संकेत नजर आने का मतलब होता है कि आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा गया है. ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ आसान और घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. हम आपके साथ आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के बताए टिप्स साझा कर रहे हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- दिल में छेद कैसे हो जाता है? जानिए इस गंभीर समस्या के शुरुआती लक्षण

---विज्ञापन---

दस्त और अपच के कारण

  • ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना
  • बासी खाने का सेवन करना 
  • ज्यादा चाय-कॉफी या ठंडा-गरम एक साथ लेना
  • पाचन तंत्र का कमजोर होना
  • संक्रमण होना 

तुरंत राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय 

  • सौंफ और जीरा का पानी- अगर आपको जरूरत से ज्यादा दस्त लग गए हैं तो आपको सौंफ और जीरे का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच जीरा डालें. अच्छी तरह से उबालें और ठंडा करके पिएं, क्योंकि यह पानी पाचन को मजबूत करने का काम करता है.  
  • अदरक और शहद का सेवन- आप पाचन को ठीक रखने के लिए अदरक और शहद का भी सेवन कर सकते हैं. यह पेट की गड़बड़ी को तुरंत ठीक करने का काम करता है. इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा इंच अदरक का टुकड़ा डालें और रोजाना खाएं. 
  • बेल का शरबत- गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत अपने रूटीन का हिस्सा बनाने का अच्छा मौका है. बेल का शरबत दस्त रोकने का काम करता है. इसे दिन में 1-2 बार पिएं, जिससे पेट को आराम मिलेगा. 
  • दही और केला- दही पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारते हैं. इसके लिए एक कटोरी दही में पका हुआ केला मिलाकर खाएं. आपको यकीनन तुरंत आराम मिलेगा. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • शरीर में पानी की कमी ना होने दें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. 
  • हल्का और सादा खाना खाएं, क्योंकि मसालेदार खाने से पेट में दर्द भी हो सकता है.  
  • दूध और भारी चीजों से कुछ समय दूरी बनाएं. 
  • अगर दस्त 2-3 दिन से ज्यादा होने पर डॉक्टर से बात करें.

इसे भी पढ़ें- माता-पिता को शुगर है तो क्या आपको भी होगी? जानिए बचाव के 4 आसान तरीके

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2026 07:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.