हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नींद में आपका भी खुला रहता है मुंह? जानें किस बीमारी का लक्षण

Bad Sleeping Position: कुछ लोगों को रात को सोते समय मुंह खोलकर रखने की आदत होती है। ये आपको कॉमन प्रॉब्लम लग सकती है लेकिन इसे हमें गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि इसका सीधा संबंध बीमारियों से होता है। इसे ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया कहा जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

Bad Sleeping Position: हमारी रोजमर्रा की आदतें हमें बीमारियों के घेरे में डाल सकती हैं या फिर बीमारियों से बचा भी सकती हैं। रोजमर्रा की आदतों में नींद भी शामिल है। अगर कोई बहुत ज्यादा ऊंचे तकिये पर सोता है तो ये सही नहीं है और अगर कोई बिल्कुल पतला तकिया लगाकर सोता है तो उसे भी गर्दन में समस्या हो सकती है। इन्हीं में से एक नींद के दौरान मुंह का खुला रखना है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, यह आदत सामान्य लग सकती है, लेकिन यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है।

अगर किसी व्यक्ति को रोजाना मुंह खोलकर सोने की आदत होती है, तो उसे नींद से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। डॉक्टर रोहित कुमार कहते हैं कि जिन बच्चों को मुंह खोलकर सोने की आदत होती है, उसे बलगम, खांसी या फिर टॉन्सिल की समस्या भी हो सकती है।

बंद नाक भी मुंह खोलकर सोने की वजह

दिल्ली एम्स के क्रिटिकल केयर विभाग के डॉक्टर विजय हड्डा बताते हैं कि मुंह खोलकर सोना कई बार नाक में ब्लॉकेज या फिर बंद नाक का भी लक्षण होता है। मगर इसमें खतरनाक स्थिति तब पैदा होती है जब इंसान नाक से सांस नहीं लेता है। मुंह से सांल लेना कभी-कभी सही है लेकिन रोजाना नहीं।

ये भी पढ़ें- हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

टॉन्सिल का कारण

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर रोहित कुमार बताते हैं कि मुंह खोलकर सोने की समस्या उन लोगों को भी होती है जिनका टॉन्सिल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। बढ़े हुए टॉन्सिल वाली यह बीमारी बच्चों में ज्यादा पाई जाती है। दरअसल, टॉन्सिल बढ़ने से उन्हें नाक से सांस लेने में दिक्कत होती है।

नाक टेढ़ी होना सबसे गंभीर स्थिति!

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि रात को मुंह खोलकर सोना सिर्फ इन बीमारियों की वजह से नहीं होता है। अगर किसी की नाक की हड्डी टेढ़ी हो जाती है तो वह भी मुंह खोलकर सोता है। दरअसल, इस स्थिति को सेप्टम कार्टिलेज कहते हैं। सेप्टम नाक का हिस्सा होता है, जो 2 अलग-अलग हिस्सों में बंटा होता है। अमूमन ये बिल्कुल सीधी नहीं होती है लेकिन बहुत ज्यादा टेढ़ा होने पर मुंह खोलकर सोने की आदत हो जाती है। अगर समय रहते इस परेशानी से निजात न पाया जाए तो सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

डॉक्टर रोहित कहते हैं कि यदि किसी को बहुत ज्यादा मुंह खुला रखने की आदत हो गई है और उसे ड्राई नोज की समस्या होने लगी है तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। मुंह खोलकर सोने के साथ-साथ खर्राटों की तेज आवाजें आना भी गंभीरता का संकेत होता है।

ये भी पढ़ें- किडनी खराब होने के 5 अनदेखे लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इन्हें नजरअंदाज? डॉक्टर ने दी ये राय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें