जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा

वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC ODI रैंकिंग में 53 स्थान की छलांग लगाई है. तीन मैचों में 9 विकेट लेने वाली 20 वर्षीय स्पिनर अब गेंदबाजों की रैंकिंग में 94वें स्थान पर पहुंच गई हैं. आखिरी वनडे में 5 विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.

Vaishnavi Sharma/ Image Source: ANI

Vaishnavi Sharma/ Image Source: ANI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में उनकी गेंदबाजी का ऐसा जलवा देखने को मिला कि उन्हें रैंकिंग में 53 स्थान का फायदा हुआ है. 20 वर्षीय वैष्णवी अब गेंदबाजों की सूची में 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं. तीन मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 9 विकेट अपने नाम किए, जिसमें एक शानदार पांच विकेट हॉल भी शामिल रहा.

विज्ञापन

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों वनडे मुकाबले जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था. इस जीत में वैष्णवी की गेंदबाजी ने अहम योगदान दिया. खासतौर पर सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

विज्ञापन

तीसरे वनडे में पहली बार हासिल किया पांच विकेट हॉल

वैष्णवी शर्मा के लिए जिम्बाब्वे सीरीज बेहद यादगार रही. दूसरे वनडे में उन्होंने 39 रन देकर चार विकेट झटके थे. इसके बाद आखिरी मुकाबले में उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया. वैष्णवी ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन खर्च करके पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम 39.5 ओवर में महज 131 रन पर सिमट गई.

इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वैष्णवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने अपने वनडे करियर के केवल तीसरे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की. 20 साल और 314 दिन की उम्र में पांच विकेट लेने वाली वह भारत की दूसरी सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गईं. पिछले 10 वर्षों में इतनी कम उम्र में वनडे में पांच विकेट लेने वाली वह सबसे युवा भारतीय गेंदबाज भी हैं.

विज्ञापन

पहले वनडे में खाली रहे थे हाथ

वैष्णवी की इस सफलता की खास बात यह है कि जिम्बाब्वे दौरे से पहले उनके नाम वनडे क्रिकेट में कोई विकेट दर्ज नहीं था. उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन पहले मुकाबले में उन्हें सफलता नहीं मिली थी. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच से उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार दो मुकाबलों में नौ विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित की.

सायली और प्रतिका को भी रैंकिंग में फायदा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में वैष्णवी के अलावा दूसरी भारतीय खिलाड़ियों ने भी सुधार किया है. तेज गेंदबाज सायली सतघरे 18 स्थान ऊपर चढ़कर 85वें नंबर पर पहुंच गई हैं. वहीं, क्रांति गौड़ को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 24वें पायदान पर हैं. बल्लेबाजों की सूची में प्रतिका रावल ने तीन स्थान की छलांग लगाई है. अब वह 18वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ