---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

100 सालों तक रोगों से रहेंगे दूर! नए साल पर अपनाएं स्वामी रामदेव का 2 मिनट वाला ये फॉर्मूला

Baba Ramdev Health Tips: बीमारियों से दूर रहने के लिए आपको सेहतमंद भोजन खाने के साथ-साथ अच्छी आदतों का भी पालन करना पड़ता है। हम आपको 100 सालों तक रोगमुक्त रहने वाले नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप हेल्दी रहेंगे।

---विज्ञापन---

Baba Ramdev Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी रोजाना की जिंदगी में कुछ अच्छी आदतों का पालन करना होता है। नए साल की शुरुआत होने वाली है, तो क्यों न इस साल के पहले दिन से ही हम 2 हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करना शुरू कर दें ताकि हम जीवनभर स्वस्थ और रोगमुक्त रह सकें। स्वामी रामदेव जी ने प्रचंड सर्दी के दिनों में 2 आदतों का पालन करने की सलाह सभी को दी है। आइए जानते हैं इन दोनों कामों के बारे में।

स्वामी रामदेव देश के जाने-माने आयुर्वेदिक सलाहकार और योगगुरु हैं, जो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सेहत से जुड़ी टिप्स और ट्रिक्स शेयर करते रहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

क्या हैं यह 2 काम?

स्वामी रामदेव के बताए ये दो काम हैं, जलनेति और घृतपान। रामदेव कहते हैं कि जो लोग रोजाना सुबह उठकर जलनेति और घृतपान करते हैं, वे 100 वर्षों तक रोगमुक्त और तंदुरुस्त रहता है।

---विज्ञापन---

इन कामों के फायदे

स्वामी रामदेव कहते हैं कि जो इन दोनों कामों को रोजाना करता है, उन्हें कभी भी दिमाग की बीमारियां नहीं होती हैं। स्किन के रोग जैसे एक्जिमा भी नहीं होता है। गले की समस्या भी इन 2 कामों को करने से दूर होगी। पार्किंसन रोग, जो दिमाग से संबंधित एक गंभीर रोग है, वह भी इन दोनों कामों को करने से दूर रहता है।

जलनेति के फायदे

इसमें हमें नाक से जल को एक तरफ खींचना होता है और दूसरी तरफ से निकालना होता है। इससे नाक की सफाई होती है। साइनस, सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन की समस्याओं से भी आपको बचाता है। सांस संबंधी समस्याओं को भी दूर करने के लिए जलनेति करना फायदेमंद होता है। जलनेति करने से तनाव में भी कमी होती है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

घृतपान के लाभ

घृतपान यानी खाली पेट 1 चम्मच शुद्ध देसी घी का सेवन करना। रामदेव बताते हैं कि खाली पेट रोजाना 1 स्पून देसी घी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, वेट लॉस होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। खाली पेट घी का सेवन करने से स्किन का ग्लो बढ़ता है। घी खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 31, 2024 09:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola