World First Aid Day 2026: बच्चे को चोट लग जाए तो तुरंत क्या करें? पेरेंट्स के लिए जरूरी फर्स्ट एड टिप्स  

First Aid For Kids: अगर आपके घर में बच्चा है तो फर्स्ट एड से जुड़ी चीजों के बारे में पता होना चाहिए. कई बार बच्चों के खेलते वक्त चोट लग जाती है, जिसपर डॉक्टर के पास जाने से पहले ध्यान देना जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप किन चीजों पर ध्यान दे सकते हैं. 

world first aid kit for children

सबसे पहले घबराएं नहीं, बच्चे को पहले देखें. Image Credit- Gemini

बच्चों का खेलते समय गिरना, चोट लगना, कट जाना या गर्म चीज से जल जाना आम बात है. ऐसा छोटे बच्चों के साथ ज्यादा होता है, क्योंकि खेलते खेलते चोट लगती ही है. ऐसे समय में बच्चे से ज्यादा घबराहट कई बार पेरेंट्स को होती है और जल्दबाजी में कुछ ऐसे घरेलू टिप्स कर दिए जाते हैं, जो नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हर माता-पिता को बेसिक फर्स्ट एड की जानकारी होना जरूरी है. वर्ल्ड फर्स्ट एड डे के मौके पर आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि बच्चे को चोट लगने पर शुरुआती तौर पर क्या करना चाहिए और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले घबराएं नहीं, बच्चे को देखें 

किसी भी चोट के बाद सबसे पहले देखें कि बच्चा होश में है या नहीं, नॉर्मल सांस ले रहा है या नहीं और कहीं बहुत ज्यादा खून तो नहीं बह रहा. अगर बच्चा बात नहीं कर रहा है, सांस लेने में परेशानी है, बेहोश है या बहुत ज्यादा खून बह रहा है तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लें. वहीं,  अगर सिर, गर्दन या रीढ़ की गंभीर चोट का शक हो तो बच्चे ज्यादा हिलाएं या चलाएं नहीं. 

चोट लगने पर क्या करें?

अगर बच्चे को मामूली कट या खरोंच लगी है तो पहले अपने हाथ साफ करें. अगर जख्म से खून निकल रहा है तो साफ कपड़े या गॉज से हल्का लेकिन लगातार चोट के आसपास के हिस्से को दबाएं. खून रुकने के बाद घाव को साफ पानी से साफ करके साफ ड्रेसिंग या प्लास्टर से ढक सकते हैं. अगर चोट में कांच या कोई दूसरी चीज फंसी हुई है तो उसे खुद निकालने की कोशिश न करें. 

विज्ञापन

बच्चा जल जाए तो टूथपेस्ट न लगाएं

बच्चों के जलने पर घर में तुरंत टूथपेस्ट, घी, मक्खन या तेल लगाने के लिए कहा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. जलने वाली जगह को साफ, ठंडे बहते पानी के नीचे ठंडा करना अच्छा हो सकता है. NHS की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चों के जलने के बाद 30 मिनट तक ठंडे पानी से सिकाई करें. जलने वाली स्किन से चिपके कपड़े को जबरदस्ती न खींचें. अगर ज्यादा जल गया है तो डॉक्टर के पास तुरंत लेकर जाएं. 

बच्चे के गले में कुछ फंस जाए तो क्या करें?

छोटे बच्चों में दम घुटने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि वे खेलते समय छोटी चीजें मुंह में डाल सकते हैं. अगर बच्चा खांस या रो पा रहा है तो उसे खांसने के लिए कहें, लेकिन अगर बच्चा सांस नहीं ले पा रहा, आवाज नहीं निकाल पा रहा या खांस नहीं पा रहा है तो यह परेशानी पैदा कर सकता है. इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ