क्या HIV के मरीज को देखकर पता लगाया जा सकता है कि उसे एचआईवी है? AIIMS के डॉक्टर ने दिया जवाब

HIV Patients: AIIMS, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने बताया है कि एचआईवी के मरीजों को देखकर पहचाना जा सकता है या नहीं. जानिए यह संभव है या मिथक भर है.

HIV Symptoms In Men

पुरुषों में HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं? AI Generated Image

HIV Symptoms: ह्यूमन इम्यूनोडेफिशंसी वायरस यानी एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को अटैक करता है. इससे व्यक्ति एक के बाद एक इंफेक्शंस का शिकार होता जाता है. हाालंकि, समय पर अगर एचआईवी की जांच करवा ली जाए और इलाज शुरू कर दिया जाए तो व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है. एचआईवी एडवांस होता है तो एड्स बन जाता है. समाज में एचआईवी को लेकर कई तरह के मिथक हैं जिस चलते कई बार सच और मिथक के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों का कई बार यह कहना भी होता है कि एचआईवी के मरीज (HIV Patients) को देखकर पहचाना जा सकता है कि उसे एचआईवी है. ऐसा सचमुच है या नहीं यह बता रहे हैं AIIMS, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल. यहां जानिए एचआईवी के मरीज देखकर पहचाने जा सकते हैं या नहीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या HIV के मरीज को देखकर पहचाना जा सकता है

डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं कि यह एक मिथक है कि एचआईवी के मरीज को देखकर पहचाना जा सकता है. एचआईवी के साथ जीने वाले ज्यादातर लोग बिल्कुल स्वस्थ दिखाई देते हैं. खासकर तब जब वे सही इलाज ले रहे हैं. किसी की अपीयरेंस को देखकर उसके स्वास्थ्य के बारे में अंदाजा लगाना ना सिर्फ चिकित्सा की दृष्टि से अलग है बल्कि यह उस इंसान के लिए नुकसानदायक भी होता है. आज की चिकित्सा विज्ञान की स्थिति एकदम अलग है. सही इलाज के साथ एचआईवी के मरीज लंबी, खुशहाल और सामान्य जिंदगी जी सकते हैं.

एचआईवी की जांच पूरी तरह से गोपनीय होती है, जांच की प्रक्रिया सरल और आसान है और एचआईवी टेस्ट फ्री ऑफ कॉस्ट यानी मुफ्त उपलब्ध होता है. डॉ. निश्चल कहते हैं कि अगर आपने कभी एचआईवी की जांच नहीं करवाई है तो इसे कराने पर विचार करें. वहीं, अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति एचआईवी के साथ जीवन जी रहा है तो यह याद रखें कि उसे सबसे ज्यादा जरूरत होती है सहारे, संवेदनशीलता ओर सम्मान की ना कि तिरस्कार और दूरी की. कई बार गलत धारणाओं और भेदभाव से पहुंचा घाव स्वंय वायरस से भी अधिक गहरा होता है.

विज्ञापन

एचआईवी के क्या लक्षण होते हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, एचआईवी होने पर ऐसे लक्षण नजर आ सकते हैं –

विज्ञापन
  • एचआईवी से संक्रमित होने पर शुरुआती स्टेज में बुखार, सिर में दर्द, रैशेज और गले में खराश हो सकती है.
  • इंफेक्शन बढ़ने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है. ऐसे में लिम्फ नोड्स में सूजन होने लगती है, वजन कम हो सकता है, बुखार, दस्त और खांसी की दिक्कत हो सकती है.
  • अगर एचआईवी का ट्रीटमेंट ना किया जाए तो इंफेक्शन गंभीर बीमारी में बदल सकता है. इसमें ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी, क्रिप्टोकोकल मेनिन्जाइटिस, गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन और कैंसर जैसे लिम्फोमा या कोपोसिस सारकोमा हो सकता है.
  • एचआईवी के गंभीर होने पर हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस बी और एमपॉक्स हो सकता है.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद महिलाओं को पेशाब करते हुए जलन क्यों होती है, गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए कारण और दिक्कत दूर करने के तरीके

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - AIIMS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ