शादी के बाद महिलाओं को पेशाब करते हुए जलन क्यों होती है, गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए कारण और दिक्कत दूर करने के तरीके

Urine Burning Sensation Female: डॉ. मीता वर्मा, अपोलो क्रेडल, चिराग दिल्ली की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट, ऑब्सट्रिशियन और लेप्रोस्कोपिक सर्जन से जानिए शादी के बाद महिलाओं को यूरिन से जुड़ी समस्याएं क्यों होने लगती हैं और इनसे बचकर कैसे रह सकते हैं.

Urine Infection

पेशाब में जलन होने के क्या कारण होते हैं? AI Generated Image

Burning Sensation In Urine: शादी के बाद बहुत सी महिलाएं पेशाब करते समय जलन महसूस करती हैं. यह दिक्कत कुछ दिनों के लिए भी हो सकती है और लंबे समय तक भी परेशान करती है. लेकिन, शादी के बाद ही अचानक ही पेशाब में जलन होने (Peshab Me Jalan) या पेशाब संबंधी दिक्कत होने का क्या कारण होता है? इसी बारे में बता रही हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ. डॉ. मीता वर्मा, अपोलो क्रेडल, चिराग दिल्ली की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट, ऑब्सट्रिशियन और लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं. आइए गायनेकोलॉजिस्ट से ही जानते हैं महिलाओं को शादी के तुरंत बाद ये दिक्कतें क्यों होती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशाब करते हुए जलन क्यों होती है

डॉ. मीता वर्मा बताती हैं कि शादी के बाद पेशाब करते हुए जलन होना एक आम समस्या है. इस दिक्कत को लेकर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए. शादी के बाद फ्रीक्वेंट शारीरिक संबंधों से वैजाइना के आस-पास बैक्टीरिया फ्लोरा होते हैं जो यूरेथ्रा यानी मूत्रमार्ग में चले जाते हैं जिसके कारण परेशानी होती है. इसके अलावा, शारीरिक संबंधों के दौरान ड्राइनेस से होने वाले घर्षण से यूरेथ्रा में दिक्कत हो सकती है. लेकिन, अगर यह बार-बार हो रहा है तो हो सकता है इसकी वजह यूरिन इंफेक्शन हो. इसका समय पर इलाज ना कराने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. यह इंफेक्शन किडनी तक भी पहुंच सकता है.

इंफेक्शन के ये भी हो सकते हैं कारण

विज्ञापन
  • सेंटेड सोप, इंटिमेट वॉश या स्पर्मिसाइड के कारण भी इंफेक्शन हो सकता है.
  • शारीरिक संबंधों के बाद वैजाइना का पीएच बदल जाता है जिससे यीस्ट इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है.
  • नॉर्मल वैजाइनल बैक्टीरिया फ्लोरा के इंबैलेंस हो जाने के बाद भी ऐसा लगता है कि यूरिन इंफेक्शन हो रहा है.

यूरिन इंफेक्शन के क्या लक्षण होते हैं

पेशाब में जलन होने के अलावा अगर कुछ और लक्षण दिखते हैं तो उनपर भी नजर रखना जरूरी है, जैसे –

विज्ञापन
  • बार-बार पेशाब आना
  • यूरिन पास करने में दिक्कत होना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • कभी-कभी शाम के समय बुखार आ जाना या हमेशा ही बुखार रहना
  • इस इंफेक्शन का एक बड़ा लक्षण है कंपकंपी के साथ बुखार आना.

पेशाब में जलन की दिक्कत से कैसे बचें

डॉक्टर की सलाह है कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले और आधे घंटे बाद वॉशरूम जाकर यूरिनेट करें. इसके अलावा, आगे से पीछे की तरफ स्किन को साफ करें. साबुन के इस्तेमाल से बचें क्योंकि इंटीमेट एरिया की सफाई के लिए सादा पानी पर्याप्त होता है. कॉटन के अंडरवियर पहनें और त्वचा को ड्राई रखें. लेकिन, अगर दिक्कत जस की तस बनी रहती है तो किसी गायनोकोलॉजिस्ट से जरूर मिलें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ