30 से 40 की उम्र के लोगों के बीच क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? जानिए कौन सी आदतें जान के लिए बन जाती हैं खतरा

Heart Attack Risk in Young Age: अक्सर सुनने को मिलता है कि कम उम्र का युवा बीच रास्ते में, काम करते वक्त अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस तरह की खबरें डरा देती है और साथ ही, अपनी हेल्थ पर भी सवाल खड़ी कर देती है कि कहीं हम भी तो हार्ट अटैक के खतरे के करीब तो नहीं? आइए इस स्टोरी में जानते हैं कम उम्र में हार्ट अटैक के क्या कारण हो सकते हैं.

Heart Attack Causes In 30s And 40s

कम उम्र में क्यों बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा. (Image: AI/Pexels)

हार्ट अटैक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. हार्ट अटैक की स्थिति इतनी खतरनाक है कि जो समस्या पहले बड़े बुजुर्गों को होती थी, आज कम उम्र के लोगों और बच्चों में भी देखने को मिल रही है. हेल्थ से जुड़ी इस स्थिति के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसको लेकर सही जानकारी होना काफी जरूरी है. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आखिर युवाओं के बीच क्यों हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, क्या इस समस्या के कारण है और कैसे इस खतरे को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक की स्थिति क्यों बनती है?

किसी भी समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी होती है कि आप पहले ये जाने कि आखिर वह समस्या पैदा कैसे होती है. सवाल उठता है कि हार्ट अटैक क्यों होता है, बता दें कि हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों को रक्त और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली कोरोनरी धमनियों (coronary arteries) में रुकावट आ जाती है. इसके मुख्य कारण घमनियों में वसा और कोलेस्ट्रॉल का जमाव (प्लाक) हो सकता, जिससे रुकावट पैदा हो सकती है. इसके अलावा अचानक फट जाए, तो चारों ओर खून का थक्का बन जाता है, जो रुकावट पैदा कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते जांच कराते रहे.

युवाओं के बीच क्यों बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा?

PubMed Central द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे का वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव, धूम्रपान, शराब का सेवन, खराब डाइट होती है. इतना ही नहीं, इस कारणों के चलते दिल से जुड़ी समस्याओं में भी बढ़ोतरी होती है. युवा लोगों में असामान्य लक्षण दिख सकते हैं, जिससे बीमारी का जल्दी पता लगाना मुश्किल हो जाता है. इस रिसर्च से साफ मालूम चलता है कि सही लाइफस्टाइल का सेहत पर सीधा असर रहता है, जिसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. आप गौर करेंगे कि आज युवाओं की बड़ी आबादी बाहर के खाने, धूम्रपान आदि आदतों का शिकार हो गई है और अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रही है.

विज्ञापन

कैसे हार्ट अटैक के खतरे को कम करें?

PubMed के अनुसार, हेल्थ एजुकेशन, हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना और बीमारियों से बचाने वाली हेल्थकेयर तक पहुंच बेहतर बनाना बहुत जरूरी है. इनमें स्मोकिंग छोड़ना भी शामिल है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा लगभग तुरंत कम हो सकता है. इसके अलावा रेगुलर एक्सरसाइज करना, हर हफ्ते 150 मिनट की हल्की-फुल्की या 75 मिनट की हेवी एक्टिविटी, बैलेंस्ड डाइट लेना, सैचुरेटेड और ट्रांस फैट और सोडियम का सेवन कम करना और फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और मछली का नियमित सेवन भी जरूरी है.

इतनी ही नहीं, हेल्दी वजन बनाए रखने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और साथ ही, अच्छी नींद (हर रात कम से कम सात घंटे) और स्ट्रेस कम करने के तरीके- जैसे फिजिकल एक्टिविटी, रिलैक्सेशन एक्सरसाइज, माइंडफुलनेस, योग और मेडिटेशन भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. यही नहीं, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसे रिस्क फैक्टर के लिए रेगुलर हेल्थ स्क्रीनिंग करवाना भी जरूरी है, क्योंकि हार्ट अटैक के खतरे को ये सभी चीजें प्रभावित कर सकती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SORUCE: PubMed Central 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ