कम उम्र में फैटी लिवर? बिना शराब पिए भी लिवर क्यों हो रहा है डैमेज, जानिए शुरुआती संकेत

Fatty Liver in Young Age: आज के वक्त में देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही लोग फैटी लिवर की समस्या का शिकार हो रहे हैं, जो सही नहीं है. सवाल उठता है कि आखिर शराब न पीने के बावजूद कैसे युवा इस हेल्थ समस्या का शिकार हो रहे हैं, आइए जानते हैं ILBS द्वारा बताए गए कुछ कारणों के बारे में जो इस खतरा को बढ़ाते हैं.

Non Alcoholic Fatty Liver Disease Young Adults

कम उम्र में क्यों बढ़ रहा फैटी लिवर की समस्या? (Image: AI/Pexels)

आज के वक्त में लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल को इतना खराब कर लिया है कि शरीर अंगों का घर कम बीमारियों को अड्डा बनता चला जा रहा है. आप गौर करेंगे कि आज के वक्त में किसी फिट आदमी को ढूंढना रेगिस्तान में पानी मिलना जितना मुश्किल हो गया है. बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो दिल की बीमारी, मोटापा, शुगर की समस्या से पीड़ित है. इसी में एक समस्या जो सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती है और अपना शिकार बना रही है, वह है फैटी लिवर की समस्या. इस समस्या को लेकर माना जाता रहा है कि फैटी लिवर उन्हीं को होता, जो शराब का सेवन करते हैं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है, शराब को हाथ तक नहीं लगाने वाले युवा जिनकी उम्र भी कम होती है, वह भी इस समस्या का तेजी से शिकार हो रहे हैं. आइए जानते हैं क्यों.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर?

नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) एक ऐसी स्थिति है जिसमें शराब का सेवन न करने के बावजूद लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है. इस स्थिति की सबसे खतरनाक बात ये होती है कि, इसके शुरुआती चरण में आमतौर पर कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, साथ ही अक्सर लोगों को मालूम ही नहीं चलता है कि उनके लिवर पर फैट जमा हो रही है, जिसके बाद समस्या गंभीर होती जाती है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है.

युवाओं में किन-किन कारणों से हो सकता है फैटी लिवर?

ILBS द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, फैटी लिवर बीमारी के आम जोखिम कारण हो सकते हैं, इनमें;

विज्ञापन
  • डायबिटीज
  • ज्यादा वजन/ मोटापा
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
  • डिस्लिपिडेमिया
  • मेटाबोलिक सिंड्रोम (नीचे दी गई सूची में से कोई भी 3 स्थितियां: इंसुलिन रेजिस्टेंस/डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पेट का मोटापा, हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल और कम HDL-कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ा सकती है).
  • जेनेटिक कारण
  • अस्वस्थ खानपान
  • सुस्त जीवनशैली यानी फिजिकल एक्टिविटी की कमी

फैटी लिवर की समस्या में ऐसे दिखते हैं संकेत

शुरुआती स्टेज में ज्यादातर लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन कुछ लोगों में नीचे दिए गए स्थितियों में दिखाई दे सकते हैं.

  • पेट में दर्द का बना रहना
  • बहुत ज्यादा थकान
  • भूख न लगना
  • जी मिचलाना

कैसे खुद को रखें फैटी लिवर की समस्या से दूर

फैटी लिवर की बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी सेहत का ध्यान रखें, इसके लिए वजन सही बनाए रखें. अगर वजन ज्यादा है या मोटापा है, तो धीरे-धीरे वजन कम करने की कोशिश करें. इसके साथ ही, हेल्दी डाइट लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, शराब का सेवन बंद करें, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें. हालांकि, अगर को फैटी लिवर हो गया है, तो आपको क्या करना चाहिए इसके बारे में भी ILBS ने जानकारी दी है. ILBS के अनुसार, वजन कम करें, हेल्दी खाना खाएं जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सलाद और ज्यादा फाइबर वाला खाना खाएं. इसके साथ ही, फिजिकल एक्सरसाइज करें, शराब से दूर रहें और फैटी खाना खाने से बचें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: ILBS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ