Baba Ramdev की तरह फिट रखेगा ये फार्मूला, जानें शिलाजीत के 5 फायदे और सेवन का सही तरीका

Baba Ramdev Health Tips: हेल्दी और फिट रहने के लिए हमें अपनी डेली लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी और हेल्दी आदतों का पालन करना होता है। स्वामी रामदेव अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा का केंद्र रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का क्या राज है?

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips

विज्ञापन

Baba Ramdev Health Tips: बाबा रामदेव हमेशा अपने स्वस्थ जीवन और फिट बॉडी के लिए चर्चाओं में रहते हैं। वे आयुर्वेदिक उपायों को भी बढ़ावा देते हैं और अपनी फिटनेस का श्रेय भी इन चीजों को ही देते हैं। स्वामी रामदेव 59 साल के हैं और तब भी युवाओं से अधिक फिट और हेल्दी रहते हैं। वे हमेशा लोगों के बीच अपने सेहतमंद होने का राज सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भागते-दौड़ते दिखाई दिए। उन्होंने आयुर्वेद की इस जड़ीबूटी को अपनी फिटनेस का मंत्र बताया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

क्या है स्वामी जी का सीक्रेट?

स्वामी जी ने फिटनेस का मंत्रा शिलाजीत को बताया है, वे वीडियो में इस जड़ीबूटी को खाते दिख रहे हैं और उसके बारे में बता रहे हैं। आइए हम भी जानते हैं शिलाजीत के बारे में और उसके खाने के फायदों के बारे में।

विज्ञापन

शिलाजीत क्या है?

शिलाजीत, एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधि है, जो कई फायदेमंद गुणों से भरपूर है। शिलाजीत हिमालय की चट्टानों से निकलने वाला एक काले-भूरे रंग का पदार्थ है, जिसमें 80 से ज्यादा मिनरल्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे सर्दियों में खाने से शरीर को एनर्जी, ताकत और बढ़िया इम्यूनिटी मिलती है।

आइए जानते हैं सर्दियों में शिलाजीत के फायदे

1. ऊर्जा और ताकत बढ़ाएं

विज्ञापन

इस मौसम में शरीर आलस महसूस करता है, ऐसे में शिलाजीत का सेवन करने से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है। यह शरीर के अंदर माइटोकॉन्ड्रिया की कार्यक्षमता को बढ़ाकर ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है, जिससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।

2. इम्यूनिटी बढ़ाएं

विज्ञापन

सर्दियों में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां होना आम है। शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

3. हड्डियों और जोड़ों को मजबूती दें

इस सीजन में तेज हवाओं के कारण जोड़ों में और हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। शिलाजीत में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसे आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में खाना भी फायदेमंद है।

विज्ञापन

4. स्ट्रेस रिलीज करें

मानसिक थकान और तनाव इन दिनों काफी आम हो गया है। शिलाजीत, एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है, जिसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है और उसकी कार्यक्षमता सुधरती है।

विज्ञापन

5. स्टैमिना बढ़ाए

सालों से शिलाजीत को मर्दों के स्टैमिना बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी माना गया है। पुरुषों के लिए यह बेहद लाभकारी चीज होती है।

विज्ञापन
Baba Ramdev Health Tips

photo credit-freepik

शिलाजीत का सेवन कैसे करें?

शिलाजीत को दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है। आपको एक चुटकी शिलाजीत को गुनगुने दूध में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करना चाहिए। सर्दियों में इसका सेवन अधिक फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे खाने से पहले एकबार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

किसे परहेज की जरूरत?

शिलाजीत एक गर्म पदार्थ है, जिसका शरीर अमूमन गर्म रहता है या जो डायबिटीज और बीपी की दवा खाते हैं, उन्हें इसे संभलकर खाना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ