गर्मी हो या सर्दी… कुछ लोग अंडा रोज खाते हैं. हालांकि, अंडा हमारे नाश्ते का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या अंडा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है? खासकर अंडे की जर्दी को लंबे समय से दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है. हालांकि, अब हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने एक बड़े वैश्विक रिसर्च के जरिए से हमें बताया है कि अंडे और दिल की बीमारी के बीच क्या कनेक्शन है. इसको लेकर सभी से कुछ अहम बातें साझा की हैं, जिनके बारे में पता होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- नमक तो रोज खाते हैं, लेकिन आयोडीन युक्त नमक शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
डॉक्टर ने अंडे को लेकर क्या बताया?
28 अगस्त को अपोलो अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने अंडे और दिल की सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 28 साल के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादा अंडे खाने वाली आबादी और इस्केमिक दिल की बीमारी और उससे होने वाली मौतों के बीच उल्टा संबंध देखा गया. यानी जिन देशों में लोगों के बीच अंडे का सेवन अधिक था, वहां इस्केमिक दिल की बीमारी और उससे होने वाली मौतों का रेट कम पाया गया. यही वजह है कि सिर्फ अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के आधार पर इसे दिल के लिए नुकसानदायक मान लेना सही नहीं है.
28 साल तक किन आंकड़ों का हुआ अध्ययन?
रिसर्च में साल 2023 में पब्लिश हुआ था. इसमें साल 1990 से 2018 तक यानी 28 सालों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के आधार पर लिखा गया है. अंडे के सेवन से जुड़े आंकड़े 185 देशों के लिए मौजूद थे. हालांकि, जब सभी जरूरी आंकड़ों को ध्यान में रखकर रिसर्च किया गया तो इसमें 142 ऐसे देश शामिल किए गए. इनकी आबादी कम से कम 10 लाख थी और जिनके लिए पूरे 28 साल समझने में लग गए.
शोध में क्या सामने आया?
शोध में अंडे खाने और इस्केमिक दिल की बीमारी के बीच उल्टा संबंध पाया गया. शोधकर्ताओं ने बताया है कि अंडे के सेवन और दिल की बीमारी के नए मामलों के बीच 0.253 का संबंध पाया गया, जबकि इस बीमारी से होने वाली मौतों के लिए यह आंकड़ा -0.359 था.
क्या है इसका सीधा मतलब?
इसका सीधा मतलब यह नहीं है कि अंडे खाने से दिल की बीमारी ठीक हो जाती है या अंडा खाने से दिल का दौरा नहीं पड़ सकता. इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इस अध्ययन में ज्यादा अंडा खाने वाली आबादी में इस्केमिक दिल की बीमारी के मामले और होने वाली मौत कम पाई है.
अंडे में कोलेस्ट्रॉल होने के बावजूद ऐसा क्यों?
अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल होता है, इसलिए लंबे समय से इसे दिल की बीमारी से जोड़कर देखा जाता रहा है. लेकिन दिल की सेहत सिर्फ किसी एक चीज में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से तय नहीं होती, बल्कि यह इंसान के रूटीन, खान-पान और आदतों पर निर्भर करता है.
इसे भी पढ़ें- 50% लोगों को लंग्स कैंसर का कारण सिगरेट नहीं! Apollo के डॉक्टर ने बताई असली वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
9 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- MDPI Research
First published on:
Know More: Editorial Guidelines