हिंदी न्यूज़/हेल्थ/अचानक क्यों अकड़ जाते हैं पैर? डॉक्टर ने बताया ऐसा होना कब नॉर्मल नहीं है और दिल की किस बीमारी का हो सकता है संकेत
हेल्थ
अचानक क्यों अकड़ जाते हैं पैर? डॉक्टर ने बताया ऐसा होना कब नॉर्मल नहीं है और दिल की किस बीमारी का हो सकता है संकेत
Achanak Pair Kyu Akad Jate Hain: यह समस्या रात में सोते समय, ज्यादा चलने के बाद या अचानक स्ट्रेच करने पर महसूस होती है. कुछ सेकंड या मिनट होने पर यह समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार ऐसा होने लगे या ज्यादा देर तक अकड़न होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
What Causes Stiffness In Legs: कई बार आपको भी अचानक महसूस हुआ होगा कि आपके पैर अकड़ रहे हैं या मांसपेशियों में खिंचाव हो रहा है. एक दो बार पैरों में अकड़न महसूस होना आम बात है, लेकिन अगर आपके साथ ऐसा हर रोज हो रहा है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आमतौर पर यह समस्या रात में सोते समय, ज्यादा चलने के बाद या अचानक स्ट्रेच करने पर महसूस होती है. कुछ सेकंड या मिनट होने पर यह समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार होने लगे या ज्यादा देर तक अकड़न होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई रिसर्च के मुताबिक पैर अकड़ना कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. डॉक्टर रामेश्वर कुमार का कहना है कि कई मामलों में यह दिल की बीमारी का भी संकेत हो सकता है.
पानी की कमी होना- एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा अक्सर पानी की कमी से होता है. शरीर में पानी की कमी होने पर मांसपेशियां ठीक से काम नहीं कर पातीं, जिससे क्रैम्प की समस्या हो सकती है. मिनरल की कमी होने पर- अगर आपके शरीर में मिनरल की कमी है तो आपको यह समस्या हो सकती है. एक रिसर्च के मुताबिक, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम मांसपेशियों के लिए जरूरी होते हैं. इनकी कमी से मांसपेशियों में खिंचाव और अकड़न हो सकती है. ज्यादा मेहनत करना- कई बार लंबे वक्त तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह से भी ऐसा होता है. इसके अलावा, अचानक एक्सरसाइज शुरू करना या मांसपेशियों का ओवरयूज भी पैर अकड़ने की वजह बन सकता है.
यह नॉर्मल कब नहीं है?
कई मामलों में यह समस्या बहुत ही आम होती है, लेकिन आम ना होने पर आपको ये लक्षण नजर आ सकते हैं.
बार-बार क्रैम्प होना
चलने पर पैरों में दर्द बढ़ना
पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट होना
त्वचा का ठंडा या नीला पड़ना
सूजन या कमजोरी महसूस होना
क्या ऐसा होना दिल की बीमारी का संकेत है?
कई रिसर्च में बार-बार पैर अकड़ने को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) का संकेत बताया है. इसमें धमनियों में फैट जमा होने से पैरों तक खून का प्रवाह कम हो जाता है. PAD को दिल की बीमारियों के जोखिम से भी जोड़ा जाता है और आपको इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इस समस्या से कैसे बच सकते हैं?
https://www.youtube.com/shorts/oeiRc6kSTzU
पानी भरपूर मात्रा में पीना
हरी सब्जियां खाना
केले और दही का सेवन करना
एक ही पोजीशन में बैठे रहना
सही जूते ना पहनना
इसलिए आप इन बातों पर ध्यान दें और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. समस्या ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---