पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? आचार्य बालकृष्ण जी ने बताया किस सब्जी को आहार में शामिल करने से होगा फायदा

Pet Mein Keede Hona: अगर आपके पेट में कीड़े हैं और हर रोज परेशान करते हैं तो आपको घरेलू नुस्खों पर ध्यान देने की जरूरत है. हम आपको बालकृष्ण आचार्य जी के बताए आसान हैक्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

Pet Mein Keede Hona

पेट के कीड़े होने के लक्षण. Image Credit- News24

Stomach Worms Treatment: पेट में कीड़े होना अब बहुत ही आम समस्या बन गई है. पहले बच्चों के पेट में कीड़े हुआ करते थे, लेकिन अब बड़े-बुजुर्गों के पेट में भी कीड़े हो रहे हैं. गंदा पानी, अधपका खाना, बाहर का ज्यादा फास्ट फूड और साफ-सफाई की कमी इसकी बड़ी वजह बन सकती है. पेट में कीड़े होने पर भूख कम लगना, पेट दर्द, वजन घटना, कमजोरी और कभी-कभी उल्टी या दस्त जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. आयुर्वेद में इस समस्या से राहत पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है. इसको लेकर आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, कुछ सब्जियां पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद कर सकती हैं. इनमें गाजर का सेवन करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आप भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन कैसे आइए इस लेख में जानते हैं और गाजर से पेट के कीड़ों से राहत पाने का तरीका जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट के कीड़े होने के लक्षण

अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो इस बात का पता इन संकेतों से लगाया जा सकता है.

  • बार-बार पेट दर्द होना
  • भूख कम लगना
  • वजन कम होना
  • गुदा के आसपास खुजली होना
  • कमजोरी और थकान होना
  • बच्चों में चिड़चिड़ापन होना

आचार्य बालकृष्ण गाजर कैसे करती है मदद

एक्सपर्ट के मुताबिक, गाजर में फाइबर, विटामिन A और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. अगर इसका सेवन लगातार किया जाए तो फायदा हो सकता है. आयुर्वेद में भी गाजर पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करती है और आंतों में मौजूद कीड़ों को बाहर निकालने में सहायक हो सकती है.

विज्ञापन

कैसे करें गाजर का सेवन?

  • गाजर का सेवन सुबह खाली पेट किया जा सकता है. आपको 2 कच्ची गाजर खाली पेट खानी होगी.
  • इसके अलावा, गाजर को कद्दूकस करके भी खा सकते हैं.
  • 10 दिन तक इसका नियमित सेवन करने से फायदा महसूस हो सकता है.
  • आप सब्जी का इसका जूस बनाकर भी खा सकते हैं. ऐसा करने से आपको बहुत ही ज्यादा आराम मिलेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • गाजर खाने के वक्त अच्छी तरह से धो लें और इसके बाद सेवन करें.
  • अधपका खाना बिल्कुल ना खाएं, क्योंकि ऐसा करने से कीड़े होने लगते हैं.
  • मीठा कम खाएं और अगर खा रहे हैं तो सुबह का वक्त सेलेक्ट करें.

इसे भी पढ़ें- क्या बैठे-बैठे आपकी अचानक बढ़ जाती है धड़कनें? इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ