क्या बैठे-बैठे आपकी अचानक बढ़ जाती है धड़कनें? इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

Sudden Fast Heartbeat Problem: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह बैठे होते हैं या फोन चला रहे होते हैं, तभी अचानक उनकी दिल की धड़कने तेज हो जाती है. इस समस्या को लेकर एक डर बैठ जाता है कि क्या ये हार्ट अटैक के लक्षण तो नहीं? आइए जानते हैं क्यों होती है यह समस्या.

Sudden Fast Heartbeat While Resting Causes

अचानक दिल की धड़कने क्यों हो जाती हैं तेज?

Heart Beat Problem: ऐसा कई लोगों को होता है कि वह जब आराम से कुर्सी पर बैठे हों, मोबाइल चला रहे हों या टीवी देख रहे हों, और ऐसे में ही अचानक दिल की धड़कन तेज महसूस होने लगती है. ऐसा लग सकता है जैसे दिल सीने से बाहर निकल आएगा. कई लोग इसे थकान, तनाव या घबराहट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है. सामान्य रूप से दौड़ने या मेहनत करने पर धड़कन तेज होना स्वाभाविक है, लेकिन बिना किसी शारीरिक गतिविधि के ऐसा होना शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. कभी-कभी यह दिल की धड़कन की अनियमितता यानी एरिथमिया (Arrhythmia) जैसी स्थिति की ओर भी इशारा करता है, जिसमें दिल बहुत तेज, बहुत धीमा या अनियमित तरीके से धड़कने लगता है. आइए जानते हैं किन कारणों से इस तरह की स्थिति को झेलना पड़ता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एरिथमिया क्या है और क्यों बढ़ता है इसका खतरा?

एरिथमिया एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन सामान्य लय से हट जाती है. यह समस्या तब होती है जब दिल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गड़बड़ी आ जाती है. इससे दिल शरीर में सही तरीके से खून पंप नहीं कर पाता और इसके कारण चक्कर आना, सांस फूलना, सीने में घबराहट या कमजोरी महसूस हो सकती है. कुछ मामलों में यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है, खासकर पहले पहले से हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी हो. इसलिए अगर आराम करते समय भी बार-बार दिल की धड़कन तेज हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

विज्ञापन

बैठे-बैठे दिल की धड़कन तेज होने के मुख्य कारण यह भी;

  • ज्यादा तनाव या एंग्जायटी- मानसिक तनाव, चिंता या पैनिक अटैक से हार्ट रेट अचानक बढ़ सकता है, इस कारण आपको इस तरह की स्थिति देखनी पड़ सकती है.
  • कैफीन, शराब या धूम्रपान- ज्यादा चाय, कॉफी, शराब या सिगरेट का सेवन हार्ट बीट की गति को प्रभावित कर सकते हैं.
  • डिहाइड्रेशन- शरीर में पानी की कमी होने पर दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इस वजह से ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है.
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन- पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम की कमी से भी धड़कन अनियमित हो सकती है.
  • लो ब्लड शुगर- शुगर लेवल कम होने पर घबराहट हो सकती है, जिस कारण तेज धड़कनों की समस्या अक्सर देखने को मिलती है.
  • दिल की पुरानी बीमारियां– जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या कोरोनरी आर्टरी डिजीज आदि की समस्या रहती है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें: हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ