Justice Victoria Gowri Case : जस्टिस चंद्रा विक्टोरिया को जज बनाने के खिलाफ लगाई गई याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। याचिका में गौरी को भाजपा के महिला मोर्चा की महासचिव बताया गया है साथ ही कहा गया कि जज की शपथ लेने वाले व्यक्ति की संविधान में पूरी आास्था होनी चाहिए।
सीजेआई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पहले भी सुप्रीम कोर्ट में पाॅलिटिकल बैकग्राउंड वाले लोग जज बने हैं। इसके बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि जज बनने से पहले मैं भी राजनीतिक पृष्ठभूमि का था। मैं 20 साल से न्यायाधीश हूं और कभी भी मेरा पाॅलिटिकल बैकग्राउंड मेरे काम के आड़े नहीं आया।
वकील बोले-गौरी ने दिये थे विवादित बयान
गौरी की नियुक्ति के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट 22 वकीलों के ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि गौरी भाजपा नेता हैं। वकीलों ने यह भी आरोप लगाए कि विक्टोरिया गौरी ने इस्लाम को हरा आतंक और ईसाईयों को सफेद आतंक जैसे बयान दिये थे।
और पढ़िए – साकेत कोर्ट ने चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कोर्ट के बंद कमरे में हुई आफताब की पेशी
वकीलों ने राष्ट्रपति को लिखा था पत्र
पहले सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने 10 फरवरी को मामले पर सुनवाई करने की बात कही थी, लेकिन एडवोकेट राजू के अनुरोध पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया। वकीलों ने कॉलेजियम और राष्ट्रपति को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।
एडवोकेट लक्ष्मण चंद्रा विक्टोरिया गौरी को सोमवार 6 जनवरी को मद्रास हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जैसे ही राष्ट्रपति के पास गौरी के नाम की सिफारिश भेजी, मद्रास हाईकोर्ट के वकीलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
51 mins agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
2 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
10 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
12 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines