Samsung Galaxy S21 Updates: सैमसंग ने हाल ही में अपने प्रीमियम सीरीज गैलेक्सी S25 को लॉन्च किया है। इस फोन के आने के साथ ही पुरानी सीरीज की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए सात साल के अपडेट की घोषणा की थी, जिससे इसके सॉफ़्टवेयर सपोर्ट में सुधार हुआ। इसे लेटेस्ट गैलेक्सी S25 सीरीज के साथ जारी किया गया है। इसके साथ ही कंपनी के बजट फोन गैलेक्सी A16 5G को भी छह साल के सॉफ्टवेयर अपडेट देने की जानकारी दी गई है। हालांकि, पुराने सैमसंग फ्लैगशिप इतने लकी नहीं रहे और कंपनी ने अपनी गैलेक्सी S21 सीरीज के लिए अपडेट कम करना शुरू कर दिया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
नहीं मिलेगा मंथली अपडेट
बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S21 सीरीज में 3 डिवाइस गैलेक्सी S21+, गैलेक्सी S21 और गैलेक्सी S21 अल्ट्रा हैं। इन डिवाइस को मंथली अपडेट मिलना बंद हो गया है। 9to5Google की रिपोर्ट में बताया गया कि सैमसंग ने अपने सिक्योरिटी पेज को अपडेट किया है, जिसमें गैलेक्सी S21 सीरीज को तिमाही अपडेट सेक्शन में जोड़ा गया है।
इसका मतलब है कि गैलेक्सी S21 फोन को अब हर महीने के अपडेट के बजाय हर तीन महीने में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। यानी गैलेक्सी S21 के लिए एक साल में चार सॉफ्टवेयर अपडेट ही होंगे।
S21 FE के लिए नहीं बदलें रूल
हालांकि, गैलेक्सी S21 FE को अभी भी मासिक अपडेट मिलते रहेंगे। सैमसंग धीरे-धीरे पुराने मॉडलों के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट को मासिक से तिमाही अपडेट तक कम कर रहा है।
हालांकि, गैलेक्सी S21 लाइनअप को चार साल तक OS अपडेट देने का वादा किया गया था, ऐसे में कंपनी इन डिवाइस को Android 15 तक अपडेट देगी। बता दें कि इन फोन्स को Android 11 के साथ लॉन्च किया गया था और Android 15 इनके लिए आखिरी अपडेट होगा। सिक्योरिटी अपडेट की बात करें तो इस फोन को 2026 तक ये अपडेट दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – Samsung के स्मार्ट रिंग से कंट्रोल होंगे लैपटॉप और टैबलेट, सामने आई नई टेक्नोलॉजी
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
15 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
16 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
17 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines