Samsung के स्मार्ट रिंग से कंट्रोल होंगे लैपटॉप और टैबलेट, सामने आई नई टेक्नोलॉजी

Samsung Smart Ring Patent: Samsung ने एक नया Smart Ring पेटेंट फाइल किया है, जो लैपटॉप और टैबलेट को कंट्रोल करने की क्षमता रखता है। यह रिंग डिवाइसेज के बीच कनेक्शन ब्रिज की तरह काम करेगी और फाइल ट्रांसफर व नेविगेशन को आसान बनाएगी।

Samsung Ring Patent

Samsung Smart Ring Patent: Samsung ने पिछले साल अपना पहला स्मार्ट रिंग लॉन्च किया था, जो अब भारत में भी उपलब्ध है। Galaxy Ring अन्य स्मार्ट रिंग्स की तरह आपकी हेल्थ को मॉनिटर करता है और आपको हेल्थ डेटा देता है। यह डेटा Samsung Health ऐप पर देखा जा सकता है। अब, सैमसंग ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए WIPO (वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन) में एक नया पेटेंट फाइल किया है, जिसमें बताया गया है कि यह स्मार्ट रिंग लैपटॉप और टैबलेट जैसे अन्य डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकती है।

कैसे काम करेगा नया Smart Ring?

पेटेंट के अनुसार, यह स्मार्ट रिंग अन्य डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकेगी, खासतौर पर डिस्प्ले आधारित डिवाइसेज जैसे लैपटॉप और टैबलेट। इस तकनीक की मदद से यूजर्स स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट्स को मूव कर सकेंगे और डिवाइस कंट्रोल कर पाएंगे।

बता दें कि स्मार्ट रिंग दो डिवाइसेज के बीच कनेक्शन ब्रिज का काम करेगी और स्क्रीन पर मौजूद डेटा को शेयर और मूव करने की सुविधा देगी। इसके अलावा, यह स्मार्ट रिंग Apple की Continuity फीचर जैसी सुविधा दे सकती है, जिससे यूजर्स आसानी से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे।

पेटेंट की जानकारी के अनुसार, स्मार्ट रिंग और अन्य डिवाइसेज को एक ही वायरलेस नेटवर्क पर कनेक्ट करना होगा। यह एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस के बीच कंटीन्यूअस ट्रांजिशन को आसान बनाएगी। इसकी मदद से आप आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे, डिवाइस कंट्रोल कर सकेंगे और हैंड्स-फ्री नेविगेशन भी कर सकेंगे।

कैसी होगी फ्यूचर स्मार्ट रिंग?

हालांकि स्मार्ट रिंग्स केवल हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग तक ही सीमित हैं, जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग आदि। लेकिन यह नई तकनीक स्मार्ट रिंग्स को एक नए लेवल पर ले जा सकती है। हालांकि, यह अभी केवल एक पेटेंट है और यह कब तक रियल-टाइम डिवाइस के रूप में लॉन्च होगी, इसकी कई जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ