बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio लाया 3 साल की वैलिडिटी वाला धांसू प्लान, अनलिमिटेड 5G के साथ मिलेंगे ये फायदे 

जियो ने अपना काफी लॉन्ग वैलिडिटी वाला नया प्लान पेश किया है, जिसमें एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे 3 साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G डेटा और कई डिजिटल सर्विसेज का फायदा मिलेगा.

Jio

जियो ने 10,000 रुपये का नया प्लान पेश किया है. (Image Credit-AI)

मोबाइल रिचार्ज की तारीख याद रखना और हर महीने प्लान खत्म होने से पहले नया रिचार्ज कराना कई लोगों के लिए परेशानी बन जाता है. अगर आप भी इस झंझट से बचना चाहते हैं, तो जियो आपके लिए एक नया प्लान लेकर आया है. कंपनी ने 10,000 रुपये का ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 3 साल यानी 36 महीने है. 

विज्ञापन

जियो के इस नए प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैलिडिटी है. आमतौर पर मोबाइल नंबर चालू रखने और कॉलिंग-डेटा का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को हर महीने या कुछ महीनों में रिचार्ज कराना पड़ता है. लेकिन इस प्लान में एक बार 10,000 रुपये खर्च करके 36 महीने तक रिचार्ज की चिंता खत्म हो जाएगी. कंपनी के मुताबिक, यह प्लान 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर और दूसरे रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे.

विज्ञापन

रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा. इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा भी मिलेगा. इतना ही नहीं, प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है. हालांकि, इसका फायदा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो इसके लिए एलिजिबल हैं और जिनके इलाके में जियो का 5G नेटवर्क उपलब्ध है. इस पर कंपनी की लागू शर्तें भी रहेंगी.

JioHotstar और Canva Pro Lite का भी फायदा

जियो ने इस रिचार्ज प्लान में सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, बल्कि कुछ डिजिटल सर्विसेज भी शामिल की हैं. ग्राहकों को JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स और प्रीमियम एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा, प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इससे यूजर्स प्रीमियम टेम्पलेट्स और डिजाइनिंग टूल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. वहीं, जरूरी फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल्स को सुरक्षित रखने के लिए 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलेगा.

हर महीने करीब 278 रुपये पड़ेगी कीमत

अगर जियो के 10,000 रुपये वाले इस प्लान की कीमत को 36 महीनों में बांटकर देखें, तो हर महीने का औसत खर्च करीब 278 रुपये आता है. यानी एक बार भुगतान करके तीन साल तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी का दावा है कि इस दौरान प्लान के फायदे और कीमत लॉक रहेंगे. हालांकि, ग्राहकों को यह ध्यान रखना होगा कि Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन पूरे 36 महीने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 12 महीने के लिए मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ