WhatsApp में आया नया फीचर, ऑटोमैटिक डिलीट होने वाले मैसेज भी कर सकेंगे सेव
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Meta मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने शुक्रवार को एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर को कीप इन चैट नाम दिया गया है। यह वॉट्सऐप यूजर्स को गायब होने वाले मैसेज थ्रेड में एक मैसेज को लॉन्ग-प्रेस करने और इसे सेव करने की सुविधा देगा। कंपनी ने नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए इसे सेंडर सुपरपॉवर कहा है। हालांकि इसमें मैसेज सेंड करने वाला यूजर अनुमति देगा तभी चैट को दूसरे यूजर द्वारा सेव किया जा सकेगा।
कंपनी के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि गायब होने वाले मैसेज थ्रेड में मौजूद कोई भी व्यक्ति मैसेज को बनाए रखने के लिए उस पर देर तक दबा कर रख सकता है। यदि इसे मैसेज रिसीव करने वाले यूजर द्वारा सेव किया गया तो सेंडर को भी सूचना मिल जाएगी। वह अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकेगा कि रिसीवर को मैसेज सेव करने की परमिशन मिलनी चाहिए या नहीं।
बताया जा रहा है कि यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। प्राइवेसी की यह अतिरिक्त लेयर मैसेजेज को गलत हाथों में पड़ने से बचाती है, हालांकि कई बार कुछ मैसेज ऐसे होते हैं जिन्हें रिसीवर सेव करना चाहते होंगे। जब कोई रिसीवर मैसेज रखना चाहता है तो सेंडर को सूचित किया जाएगा और सेंडर के पास निर्णय को वीटो करने की क्षमता होगी।
कंपनी ने कहा कि अगर आपने फैसला किया है कि आपका मैसेज दूसरों के द्वारा नहीं रखा जा सकता है, तो आपका निर्णय अंतिम है, इस पर कोई दूसरा प्रश्न नहीं उठा सकता। आपके द्वारा सेट किए गए टाइमर समाप्त होने पर संदेश को डिलीट कर दिया जाएगा। इस तरह आपके पास अंतिम निर्णय होता है कि आपके द्वारा भेजे जाने वाले मैसेजिस की सुरक्षा कैसे की जाती है।
आपके द्वारा अपने व्हाट्सएप पर सेव किए गए मैसेजिस को एक बुकमार्क आइकन के साथ नोट किया जाएगा और आप इन मैसेजिस को चैट द्वारा व्यवस्थित, केप्ट मैसेज फोल्डर में देख सकते हैं। कंपनी ने कहा कि जल्द ही नए फीचर को ग्लोबल लेवल पर रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: