2BHK घर के लिए लगाएं कितना बड़ा सोलर पैनल? बिजली के बिल से राहत पाने के लिए पढ़ें ये खबर

Best Solar Panel For 2BHK: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि एक छोटे परिवार यानी 2BHK के लिए कितना बड़ा Solar Panel काफी रहता है, आइए जानते हैं इस सवाल का सीधा जवाब.

Solar panel lagane ka kharcha

घर पर कितना बड़ा सोलर पैनल लगाना चाहिए? (Image: AI)

विज्ञापन

Solar Panel For Home: गर्मी बढ़ते ही बिजली का बिल भी लोगों की परेशानी बढ़ा देता है. ऐसे में अब कई परिवार बिजली बचाने और बार-बार होने वाले पावर कट से छुटकारा पाने के लिए सोलर पैनल की सोचते हैं. पहले लोगों को लगता था कि सोलर सिस्टम सिर्फ बड़े घरों या बड़ी छत वालों के लिए ही होता है, लेकिन अब तकनीक इतनी आसान और एडवांस हो चुकी है कि छोटी छत पर भी आसानी से सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं और उसका फायदा उठाया जा सकता है. बस जरूरत है, तो बस सही प्लानिंग कि, सही प्लानिंग से कम जगह में भी घर की रोजमर्रा की बिजली जरूरत पूरी की जा सकती है.

यह भी पढ़ें:AC के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? जानें बिजली बचती है या बढ़ता है बिल

Advertisment

छोटे परिवार के लिए कितना बड़ा Solar Panel?

अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि सोलर पैनल लगाने के लिए कितनी जगह चाहिए, तो इसका सीधा संबंध आपके बिजली इस्तेमाल से होता है. आमतौर पर एक 2BHK वाले सामान्य परिवार हर महीने करीब 250 से 300 यूनिट बिजली खर्च होती है. ऐसी जरूरत के लिए लगभग 3kW का सोलर सिस्टम काफी माना जाता है. दिनभर चार्ज होने के बाद यह आपको जरूरत पड़ने पर आराम वाली बिजली देगा और महीने-महीने के भारी बिजली बिल से राहत दिलाएगा.

कैसे लगेगा छत पर?

इसे लगाने के लिए करीब 300 स्क्वेयर फीट खुली छत की जरूरत पड़ती है, जहां दिनभर अच्छी धूप आती हो और किसी पेड़ या इमारत की छाया न पड़ती हो. वहीं अगर आपके घर की बिजली खपत कम है तो 1kW का सिस्टम भी लगाया जा सकता है, जिसके लिए लगभग 100 स्क्वेयर फीट जगह काफी होती है.

जरूरत के हिसाब से ऐसे समझें पूरा गणित

  • 1kW सोलर सिस्टम के लिए लगभग 100 स्क्वेयर फीट जगह की जरूरत होती है और यह छोटे परिवार या सीमित बिजली उपयोग वाले घरों के लिए सही विकल्प माना जाता है.
  • 3kW सिस्टम लगाने के लिए करीब 300 स्क्वेयर फीट एरिया चाहिए. इस साइज का पैनल यह पंखा, टीवी, फ्रिज, कूलर और कुछ अन्य घरेलू उपकरण आसानी से चला सकता है.
  • अगर घर में AC, वॉशिंग मशीन और ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलते हैं, तो 5kW सिस्टम बेहतर माना जाता है, जिसके लिए लगभग 500 स्क्वेयर फीट जगह की जरूरत पड़ती है.
  • सबसे जरूरी बात यह है कि छत पर सीधी धूप आनी चाहिए, क्योंकि छाया पड़ने से सोलर पैनल की बिजली बनाने की क्षमता कम हो जाती है.
सोलर पैनलडेली यूनिटमंथली यूनिट
1kW4 यूनिट120 यूनिट
2kW8 यूनिट240 यूनिट
3kW12 यूनिट360 यूनिट
4kW16 यूनिट480 यूनिट
5kW20 यूनिट600 यूनिट

कौन-सा Solar Panel रहेगा आपके लिए बेहतर?

सोलर पैनल चुनते समय सिर्फ कीमत नहीं बल्कि आपकी छत की जगह भी बहुत मायने रखती है. अगर आपके पास जगह कम है तो आपके लिए मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ये कम जगह में ज्यादा बिजली बनाने की क्षमता रखते हैं, हालांकि इनकी कीमत थोड़ी सामान्य पैनलों से थोड़ी ज्यादा होती है. वहीं जिन लोगों के पास बड़ी छत उपलब्ध है, वे पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल चुन सकते हैं. ये थोड़े सस्ते होते हैं और पर्याप्त जगह होने पर अच्छा प्रदर्शन देते हैं. सही सोलर सिस्टम चुनकर आप लंबे समय तक बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ