---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

अब पूरी तरह फ्री नहीं रहा WhatsApp! नई Plus सर्विस शुरू, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

WhatsApp ने नया Plus सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है. अब चैटिंग ऐप में प्रीमियम फीचर्स और जबरदस्त कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेंगे. यूजर्स अब WhatsApp का पूरा लुक बदल सकेंगे, साथ ही कई एक्स्ट्रा सुविधाओं का फायदा भी मिलेगा.

---विज्ञापन---

WhatsApp Plus: WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक पर्सनलाइज्ड सोशल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है. इसी दिशा में Meta ने WhatsApp Plus नाम से नया पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है. इस नए प्लान में यूजर्स को ऐप के लुक, थीम और कई एक्स्ट्रा फीचर्स को अपनी पसंद के हिसाब से बदलने का ऑप्शन मिलेगा. फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा देशों और यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

क्या है WhatsApp Plus?

Meta के मुताबिक WhatsApp Plus एक वैकल्पिक यानी ऑप्शनल पेड प्लान है. इसका मतलब यह नहीं है कि सामान्य WhatsApp बंद हो जाएगा या पैसे देकर ही चैट करनी पड़ेगी. कंपनी ने साफ किया है कि मैसेजिंग, कॉलिंग, स्टेटस और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी जरूरी सुविधाएं पहले की तरह सभी के लिए मुफ्त रहेंगी. Plus सब्सक्रिप्शन सिर्फ उन लोगों के लिए है जो ऐप में ज्यादा कस्टमाइजेशन और कुछ एडवांस फीचर्स चाहते हैं.

---विज्ञापन---

अब WhatsApp दिखेगा आपकी पसंद जैसा

WhatsApp Plus में यूजर्स को ऐप का लुक बदलने के कई नए विकल्प मिलेंगे. इसमें 18 अलग-अलग एक्सेंट कलर, नए चैट थीम, अलग ऐप आइकन और इंटरफेस स्टाइल शामिल हैं. यानी अब यूजर्स को सिर्फ पुराने ग्रीन थीम तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा. लोग अपनी पसंद के हिसाब से WhatsApp को नया लुक दे सकेंगे.

पिन चैट और स्टिकर्स में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

सामान्य WhatsApp में सिर्फ 3 चैट पिन करने का विकल्प मिलता है, लेकिन WhatsApp Plus में इसे बढ़ाकर 20 कर दिया गया है. इसके अलावा यूजर्स को एक्सक्लूसिव एनिमेटेड स्टिकर पैक और नए विजुअल इफेक्ट्स भी मिलेंगे. खास बात यह है कि अगर सामने वाले व्यक्ति के पास Plus प्लान नहीं भी होगा, तब भी वह इन स्टिकर्स और इफेक्ट्स को देख पाएगा.

---विज्ञापन---

नोटिफिकेशन और कंट्रोल में मिलेंगे नए फीचर्स

WhatsApp Plus में नोटिफिकेशन से जुड़े कई नए विकल्प दिए गए हैं. यूजर्स अलग-अलग रिंगटोन, कस्टम नोटिफिकेशन साउंड और कई चैट्स की सेटिंग्स को एक साथ बदल सकेंगे. इससे हर चैट की सेटिंग अलग-अलग जाकर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ऐप इस्तेमाल करना ज्यादा आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- भारत के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, जानें UP-बिहार कितने नंबर पर?

---विज्ञापन---

कितनी है कीमत और कहां मिला है एक्सेस?

फिलहाल यूरोप में WhatsApp Plus की कीमत €2.49 प्रति माह रखी गई है, जबकि मेक्सिको में इसकी कीमत MXN 29 है. कुछ यूजर्स को 7 दिन या 1 महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है. अभी यह फीचर सीमित Android और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है.

सब्सक्रिप्शन लेने से पहले ये बातें जान लें

WhatsApp Plus का भुगतान हर महीने अपने आप रिन्यू होगा. एक अकाउंट पर सिर्फ एक ही सब्सक्रिप्शन लिया जा सकेगा और पेमेंट केवल ऑफिशियल ऐप के जरिए करनी होगी. अगर कोई यूजर अगली बार का चार्ज नहीं देना चाहता, तो उसे बिलिंग डेट से कम से कम 24 घंटे पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल करना होगा.

---विज्ञापन---

क्या WhatsApp Plus लेना फायदेमंद है?

अगर आपको अपने ऐप का लुक बदलना पसंद है, ज्यादा चैट कंट्रोल चाहिए और एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन फीचर्स इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो WhatsApp Plus आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है. हालांकि, जिन लोगों के लिए सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग ही काफी है, उनके लिए सामान्य WhatsApp पहले की तरह मुफ्त और पूरी तरह काम करता रहेगा.

ये भी पढ़ें- क्या Smart TV की स्क्रीन पर लगी पन्नी हटाना चाहिए? दूर कर लें कन्फ्यूजन

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 09:17 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola