---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Motorola Razr Fold: मोटोरोला का पहला Foldable फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरे ने मचाया तहलका 

Motorola ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च कर दिया है. इसमें 8.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. फोन प्रीमियम सेगमेंट में Samsung और Google के फोल्डेबल डिवाइसेज को सीधी टक्कर देगा.

---विज्ञापन---

Motorola Razr Fold Launch: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में अब Motorola ने भी जोरदार एंट्री कर ली है. कंपनी ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है. प्रीमियम सेगमेंट में उतरा यह फोन सीधे Samsung Galaxy Z Fold 7, Google Pixel 10 Pro Fold और Vivo X Fold 5 जैसे डिवाइसेज को चुनौती देगा. बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो एक अलग और हाई-एंड स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते हैं.

दो बड़े डिस्प्ले के साथ आया नया फोल्डेबल फोन

Motorola Razr Fold में कंपनी ने दो बड़ी स्क्रीन दी हैं. फोन के बाहर 6.6 इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. वहीं फोन को खोलने पर 8.1 इंच की बड़ी LTPO मेन डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है. फोन के बैक पैनल को Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन मिला है. इसका वजन 240 ग्राम बताया गया है.

---विज्ञापन---
Photo-Motorola

स्टायलस सपोर्ट भी मिलेगा

Motorola का यह फोल्डेबल फोन स्टायलस सपोर्ट के साथ आता है. हालांकि स्टायलस अलग से एक्सेसरी के तौर पर बेचा जाएगा. बड़ी स्क्रीन होने की वजह से नोट्स बनाने, ड्रॉइंग करने और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है.

बैटरी और चार्जिंग में भी दमदार

फोन में 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी बड़ी मानी जा रही है. इसके साथ 90W का फास्ट चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा. इसके अलावा फोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गूगल के नए AI लैपटॉप Googlebook की मार्केट में एंट्री, Gemini खुद करेगा आपका आधा काम, जानें क्या है खास

पानी और धूल से भी रहेगा सेफ

Motorola Razr Fold को IP48 और IP49 रेटिंग मिली है. यानी यह फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह एक जरूरी फीचर माना जाता है.

---विज्ञापन---
Photo-Motorola

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Motorola Razr Fold में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. ऐसे में गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और हैवी ऐप्स इस्तेमाल करने में यह फोन काफी स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.

कैमरा सेटअप भी काफी प्रीमियम

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony Lytia 828 प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. पेरिस्कोप लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मेन स्क्रीन पर 32MP का कैमरा और कवर स्क्रीन पर 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

---विज्ञापन---
Photo-Motorola

कीमत और कलर ऑप्शन

Motorola Razr Fold के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है. वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 1,59,999 रुपये में आएगा. कंपनी इसे Pantone Blackened Blue और Lily White कलर में लॉन्च कर रही है. इसके अलावा FIFA World Cup 2026 Edition Black वेरिएंट भी आएगा, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें- Gmail का ये सीक्रेट फीचर जान लिया तो कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका प्राइवेट ईमेल, सेट कर पाएंगे एक्सपायरी

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 01:42 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola