Meta AI Memory Feature: पिछले कुछ वक्त से AI काफी ज्यादा एडवांस हो गया है। मेटा दिन-ब-दिन अपने AI चैटबॉट को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। हाल ही में, पर्सनलाइजेशन को बढ़ाने के उद्देश्य से मेटा एक नया मेमोरी फीचर शुरू कर रहा है। जो Facebook, Messenger और WhatsApp पर Meta AI चैटबॉट के साथ शेयर किए गए “डिटेल्स, जैसे कि उन्हें ट्रेवल करना और नई लैंग्वेज सीखना कितना पसंद है” ऐसे डिटेल्स रिकॉर्ड करेगा। कंपनी ने बताया है कि ये सुविधा iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए लाइव है।
क्या है ये Meta AI मेमोरी फीचर?
Google या OpenAI की तरह, Meta की AI मेमोरी सुविधा सिस्टम को पिछली बातचीत में बताए गए डिटेल्स याद रखने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी यूजर ने पिछली चैट में वेजीटेरियन होने की बात कही है, तो Meta AI Suggestion देते समय इस का ध्यान रखेगा, जैसे कि नाश्ते के लिए आपको ऐसी ही रेसिपी देगा जो वेजीटेरियन हो। हालांकि Meta ने कंफर्म किया है कि Meta AI केवल कुछ ही बातें याद रखेगा जो आप उसे 1:1 बातचीत में बताते हैं लेकिन आप इसे किसी भी समय इसकी यादों को हटा सकते हैं।
मेटा का कहना है कि चैटबॉट अब पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन्स देने के लिए अपने सभी ऐप से अकाउंट की जानकारी लेगा। इसमें यूजर्स के Facebook प्रोफाइल से उसके घर का स्थान या Instagram पर हाल ही में देखे गए वीडियो जैसे डिटेल्स शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट! बस आखिरी 4 दिन और
कैसा काम करता है Meta AI मेमोरी फीचर?
उदाहरण के लिए “मान लीजिए कि आप इस वीकेंड अपने परिवार के साथ कुछ मजेदार करने की तलाश कर रहे हैं, और आप मेटा AI से कुछ सुझाने के लिए कहते हैं तो अब AI आपके Facebook प्रोफाइल पर देखे गए वीडियोस और रील्स के बेस पर भी कुछ जगह बता सकता है। हालांकि यह सुविधा यूएस और कनाडा के लिए तीनों प्लेटफॉर्म Facebook, Messenger और Instagram पर भी उपलब्ध है। भारतीय यूजर्स के लिए भी जल्द ही इसे रोल आउट किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines