दीवार से कितनी दूर होना चाहिए फ्रिज? जान लें नहीं तो गर्मी से हो सकता है ब्लास्ट!

How much Space between Refrigerator and Side Wall: अगर आप फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखते हैं तो सावधान हो जाएं। आपकी इस गलती की वजह से इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है। इसलिए अभी जान लें कि फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए…

How much Space between Refrigerator and Side Wall
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर हम ये सुनते आए हैं कि फ्रिज को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां इसे अच्छे से हवा लगती रहे या फिर दीवार में कोई खिड़की या हवा के लिए जगह हो। हालांकि अगर आपका फ्रिज ऐसी किसी जगह पर रखा है जहां आसपास हवा के लिए कोई खिड़की नहीं है तो आप इसे दीवार से लगा कर भी रख सकते हैं लेकिन इसकी एक छोटी सी शर्त है। आपको फ्रिज को कुछ दूरी पर रखना होगा नहीं तो गर्मी से इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है। चलिए पहले जानें फ्रिज और दीवार के बीच गैप होना क्यों जरूरी है।

क्यों जरूरी है फ्रिज और दीवार के बीच गैप?

कूलिंग होगी बेहतर

अगर आप फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखते हैं तो इससे फ्रिज का कंप्रेसर ज्यादा गर्म हो सकता है। इसलिए फ्रिज को ठंडा रखने के लिए हमेशा दीवार से इसे कुछ दूर रखें। अगर कंप्रेसर ज्यादा हीट होगा तो इससे कहीं न कहीं फ्रिज की कूलिंग पर असर पड़ेगा। यही नहीं इससे आपका बिजली बिल भी बढ़ सकता है। इसलिए भी फ्रिज और दीवार के बीच गैप होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

बेहतर हीट सिंक के लिए

विज्ञापन

ये तो हम सभी जानते हैं कि फ्रिज से काफी गर्मी निकलती है। ऐसे में फ्रिज और दीवार के बीच गैप रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर  फ्रिज दीवार से बिल्कुल चिपका हुआ है तो इससे हीट सिंक में दिक्कत हो सकती है, जिससे फ्रिज ओवर हीट भी हो सकता है।

फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए?

अब सवाल ये है कि फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए? तो आपको बता दें कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 6-10 इंच यानी 15-25 सेंटीमीटर का गैप होना चाहिए। अगर आप इतने गैप पर रख कर फ्रिज को यूज करते हैं तो इससे न सिर्फ आपका फ्रिज लंबे वक्त तक चलेगा बल्कि इसके फटने के चांस भी न के बराबर हो जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ