अगर आपका फेसबुक अकाउंट अचानकर आपक कंट्रोल से बाहर हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बिना आपकी अनुमति के पोस्ट या कमेंट होना, प्रोफाइल फोटो बदल जाना, अनाजान लॉगिन दिखाना या फोन नंबर और ईमेल में बदलाव होना अकाउंट हैक होने के संकेत हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में जितनी जल्दी हो सके अकाउंट को सुरक्षित करना जरूरी है. अगर आपका Facebook अकाउंट हैक हो गया है, तो कुछ आसान तरीकों से इसे दोबारा रिकवर करने की कोशिश की जा सकती है.
फेसबुक अकाउंट हैक होने के संकेत क्या हैं?
बिना अनुमति पोस्ट या कमेंट होना- सबसे पहले यह देखें कि आपके अकाउंट से आपकी जानकारी के बिना कोई पोस्ट या कमेंट तो नहीं किया गया है. अगर ऐसा हो रहा है, तो यह अकाउंट के साथ छेड़छाड़ का संकेत हो सकता है.
प्रोफाइल और पासवर्ड में बदलाव- अगर आपकी प्रोफाइल पिक्चर, पासवर्ड या कॉन्टैक्ट डिटेल्स आपकी अनुमति के बिना बदल गई हैं, तो सावधान हो जाएं. अनजान लॉगिन अलर्ट मिलना या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में परेशानी आना भी अकाउंट हैक होने का संकेत हो सकता है.
अनजान डिवाइस से लॉगिन- फेसबुक अकाउंट में किसी ऐसी जगह या डिवाइस से लॉगिन दिखाई दे, जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो इसे भी गंभीरता से लें. इसके अलावा बिना आपकी जानकारी के ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर हटना या नया नंबर अथवा ईमेल जुड़ना भी अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की ओर इशारा करता है.
हैक हुआ फेसबुक अकाउंट कैसे रिकवर करें?
- अकाउंट रिकवर करने के लिए फोन, कंप्यूटर या किसी ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल करें, जिससे आपने पहले कभी फेसबुक में लॉगिन किया हो. इससे रिकवरी प्रक्रिया में मदद मिल सकती है.
- वह मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस भी डालकर देखें, जिसे आप शायद भूल गए हों कि वह आपको फेसबुक अकाउंट से जुड़ा हुआ है. अगर मोबाइल नंबर डाल रहे हैं तो उसे कंट्रो कोड के साथ डालकर भी कोशिश करें.
- अपने ईमेल प्रोवाइडर से संपर्क करके यह पता करें कि क्या वह आपके ईमेल अकाउटं का एक्सेस वापस पाने में आपकी मदद कर सकता है. अगर फेसबुक अकाउंट वापस मिल जाता है तो सबसे पहले उसका पासवर्ड बदलें.
अकाउंट वापस मिलते ही बदलें पासवर्ड
पासवर्ड बदलना जरूरी- अगर आपको Facebook अकाउंट का एक्सेस वापस मिल गया है, तो बिना देर किए पासवर्ड बदल दें. इसके लिए Facebook अकाउंट में लॉगिन करें और अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें.
Account Center में जाएं- इसके बाद Settings & Privacy में जाकर Account Center खोलें. यहां Password and Security का विकल्प चुनें और फिर Change Password पर क्लिक करें. अब नया पासवर्ड सेट कर दें.
मजबूत पासवर्ड रखें- Meta भी मजबूत और अलग पासवर्ड इस्तेमाल करने की सलाह देता है. ऐसा पासवर्ड रखें जिसका अंदाजा लगाना किसी दूसरे व्यक्ति के लिए आसान न हो.
फेसबुक के ग्रीवेंस ऑफिसर से कैसे संपर्क करें?
अगर ऊपर बताए गए अकाउंट रिकवरी के सभी विकल्प काम नहीं करते हैं, तो यूजर Facebook के ग्रीवेंस ऑफिसर से संपर्क कर सकता है. हालांकि, Facebook की सलाह है कि सबसे पहले सेल्फ-सर्विस रिकवरी विकल्पों को आजमाया जाए.