डेटा नहीं चाहिए तो नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे! TRAI ने Jio-Airtel-Vi के लिए जारी किया नया नियम

अगर आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो TRAI के नए नियम आपके लिए राहत ला सकते हैं. जानते हैं क्या हैं ये नए निमय और इनका क्या पड़ेगा असर.

Trai recharge rule

अगर आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो TRAI के नए नियम आपके लिए राहत ला सकते हैं. (Image Credit-AI)

विज्ञापन

अगर आप मोबाइल में इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कम करते हैं और फिर भी हर महीने कॉलिंग और SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं तो TRAI के नए निमय से ये परेशानी हल होगी. TRAI ने मोबाइल रिचार्ज को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिनके तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले Voice और SMS-only प्लान उपलब्ध कराने होंगे. इसका फायदा खासतौर पर उन लोगों को मिल सकता है जो इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर निर्भर रहते हैं और मोबाइल डेटा के लिए अलग से पैसे नहीं देना चाहते.

Jio, Airtel और Vi के यूजर्स को मिलेगा ज्यादा विकल्प

TRAI के नए नियमों के मुताबिक Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) को ऐसे Voice और SMS-only प्लान देने होंगे, जिनमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं होगा. अगर कोई कंपनी किसी वैलिडिटी पीरियड में कॉल, SMS और डेटा वाला प्लान देती है, तो उसी वैलिडिटी पीरियड के लिए Voice और SMS-only विकल्प भी देना होगा.

विज्ञापन

इन Voice और SMS-only प्लान की कीमत संबंधित डेटा वाले प्लान से कम होनी चाहिए. यानी जिन ग्राहकों को मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है, उन्हें डेटा वाले पैक के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. हालांकि, वास्तविक बचत इस बात पर निर्भर करेगी कि टेलीकॉम कंपनियां इन प्लान की कीमत कितनी तय करती हैं.

हर महीने एक ही तारीख पर करा सकेंगे रिचार्ज

TRAI ने कंपनियों को कम से कम एक ऐसा Voice और SMS-only प्लान देने को भी कहा है, जिसे हर महीने उसी तारीख पर रिन्यू कराया जा सके. अगर किसी महीने वह तारीख मौजूद नहीं है तो रिचार्ज उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यू किया जा सकेगा.

टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक ऐसा Voice और SMS Only वाउचर भी देना होगा, जिसकी वैलिडिटी उनके लंबे समय वाले डेटा बंडल प्लान के मुताबिक हो. TRAI के मुताबिक Voice और SMS-only प्लान की वैलिडिटी 365 दिन तक हो सकती है.

विज्ञापन

TRAI ने क्यों बदले रिचार्ज के नियम?

TRAI ने पाया कि टेलीकॉम कंपनियों के पास Voice और SMS-only Special Tariff Vouchers (STVs) की संख्या सीमित थी. इनमें से ज्यादातर प्लान लंबी वैलिडिटी वाले थे. इससे कम आय वाले ग्राहकों और ऐसे यूजर्स के पास कम अवधि के किफायती विकल्प कम रह जाते थे.

इस समस्या को देखते हुए TRAI ने 7 अप्रैल 2026 को Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations का ड्राफ्ट जारी किया था और लोगों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे थे. इस कंसल्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद TRAI ने 22 सितंबर 2026 को 13th Amendment Regulations जारी किए.

विज्ञापन

किन मोबाइल यूजर्स को होगा फायदा?

जिन लोगों को मोबाइल इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं है वे अब डेटा के लिए भुगतान किए बिना Voice और SMS-only रिचार्ज चुन सकेंगे. जैसे अगर कोई यूजर ज्यातादर कॉल और SMS के लिए फोन इस्तेमाल करता है और इंटरनेट के लिए घर या ऑफिस में Wifi पर निर्भर तो उसके लिए ऐसा प्लान उपयोगी होगा.

TRAI के मुताबिक इस बदलाव का मकसद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है. इससे कम आय वाले यूजर्स, सीनियर सिटीजन और ऐसे लोग भी फायदा उठा सकते हैं, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत बहुत कम पड़ती है.

विज्ञापन

क्या अब हर 28 दिन में रिचार्ज कराने से राहत मिलेगी?

कई प्रीपेड प्लान अभी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. ऐसे में अगर कोई यूजर पूरे साल बिना सर्विस रोके रिचार्ज जारी रखना चाहता है, तो उसे 364 दिनों में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ सकता है. उदाहरण के तौर पर 28 दिन की वैलिडिटी वाले 299 रुपये के प्लान पर 13 रिचार्ज करने पर कुल खर्च 3,887 रुपये होगा. अगर इसी कीमत पर 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान हो, तो 12 रिचार्ज में 3,588 रुपये खर्च होंगे और कुल वैलिडिटी 360 दिन होगी. यह सिर्फ उदाहरण है और इसमें यह माना गया है कि प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं होता.

नए नियमों का असर कब और कैसे दिखेगा?

इन नए नियमों का मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने की ज्यादा आजादी देना है. अब जिन यूजर्स को मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है, उनके लिए सिर्फ कॉल और SMS वाले ऑप्शन का दायरा बढ़ना है. TRAI की वेबसाइट पर भी Voice और SMS-only पैक्स को बिना डेटा वाले प्रीपेड प्लान के तौर पर बताया गया है.

विज्ञापन

कब से लागू होंगे ये नियम?

यह नया नियम 21 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में लागू होगा, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को अपने सिस्टम को अपडेट करने का समय दिया गया है. इसके बाद Jio, Airtel और Vi के केवल कॉलिंग और SMS वाले किफायती प्लान्स बाजार में उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ