रिलायंस जियो ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया ऐप JioShield लॉन्च किया है. अक्सर बच्चे घर से बाहर खेल रहे हों, स्कूल जा रहे हों या फिर बुजुर्ग अकेले कहीं निकले हों, परिवार को उनकी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए जियो का यह नया सेफ्टी ऐप तैयार किया गया है, जिसमें लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर इमरजेंसी SOS अलर्ट जैसी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी.
JioThings और JioShield ऐप रिलायंस जियो के फैमिली सेफ्टी इकोसिस्टम के दो हिस्से हैं. मुख्य अंतर यह है कि JioThings ऐप कंट्रोल करने वाले (जैसे माता-पिता) के लिए है और JioShield ऐप ट्रैक होने वाले (जैसे बच्चे या बुजुर्ग) के फोन में इंस्टॉल होता है.
यह भी पढ़ें : Jio का सबसे सस्ता Unlimited 5G प्लान! सिर्फ 51 रुपये में मिलेगा डेटा, जानें पूरी डिटेल
माता-पिता के लिए डिजिटल कंट्रोल और सुरक्षा
JioShield के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों की रियल-टाइम लोकेशन देख सकेंगे. साथ ही फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिल जाएगा. इस ऐप की बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि बच्चा फोन में कौन से ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स इस्तेमाल कर सकता है. इससे बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करने और उनके ऑनलाइन इस्तेमाल पर नजर रखने में आसानी होगी. यही फीचर घर के बुजुर्गों के फोन में जोड़कर इमरजेंसी के वक्त उनकी तुरंत मदद के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
फोन में कैसे काम करेगा यह सेटअप?
इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है. परिवार के मुखिया या माता-पिता को अपने फोन में JioThings ऐप इंस्टॉल करना होगा, जबकि बच्चे या बुजुर्ग के फोन में JioShield ऐप डाउनलोड करना होगा. दोनों ऐप्स आपस में लिंक होते ही सभी सेफ्टी फीचर्स एक्टिव हो जाएंगे. इसके बाद माता-पिता JioThings ऐप के जरिए JioShield ऐप वाले फोन की हर एक्टिविटी पर नज़र रख सकते हैं और उसे कंट्रोल कर सकते बच्चे या बुजुर्ग का फोन कम से कम एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर का होना चाहिए और उसमें एक्टिव जियो नंबर होना जरूरी है.
सालाना 1,000 रुपये की फीस, पर ऐसे मिलेगा ‘मुफ्त’
JioShield का सालाना सब्सक्रिप्शन 1,000 रुपये का है, जो लगभग 83 रुपये महीना पड़ेगा. जियो अपनी 10वीं सालगिरह के अवसर पर इस पूरे 1,000 रुपये की भरपाई ग्राहकों को 100-100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर देकर कर रहा है. इन वाउचर्स को 399 रुपये या उससे ऊपर वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर रिडीम किया जा सकेगा. इसके अलावा 4,000 रुपये कीमत का 12 महीने का Canva Pro और 28 दिनों का अनलिमिटेड 5G अपग्रेड भी दिया जा रहा है.