Google का यह फीचर लिखेगा आपका ईमेल, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

Google Gmail AI Feature: अगर आप रोजाना ईमेल के रिप्लाई देकर परेशान हो चुके हैं या आपको ईमेल लिखने में परेशानी आती है, तो गूगल आपकी यह समस्या दूर कर सकता है। गूगल एक नए जीमेल ऐप फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें आपको ईमेल के रिप्लाई सजेशन मिलेंगे।

Gmail

Gmail

Google Gmail AI Feature: टेक्नोलॉजी भरी दुनिया में अब हर किसी को अपना काम जल्दी करना है। आए दिन ऐसे नए सॉफ्टवेयर और वेबसाइट के नाम सुनने में आते हैं, जो कई घंटों का काम मिनटों में कर सकते हैं। बिजनेस या ऑफिस में काम कर रहे लोगों को ईमेल की काफी जरूरत पड़ती है। इसे एक ऑफिसियल टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। एक अच्छा ईमेल लिखने में काफी आलस आता है और समय भी बहुत लगता है। अब आपका ये काम चुटकियों में हो सकता है।

विज्ञापन

गूगल एक नए जीमेल ऐप फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसका नाम रिप्लाई सजेशन फ्रॉम जेमिनी है। इस फीचर में आपके ईमेल का जवाब एआई द्वारा बताया जाएगा।

विज्ञापन

एक से ज्यादा सजेशन देगा एआई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर को इंस्टॉल करने के बाद जेमिनी एआई ईमेल को पढ़कर तीन सजेशन देगा। ये तीनों जवाब छोटे भी हो सकते हैं और पूरी लाइन भी हो सकती है। इस तरह आपका काफी टाइम बच जाएगा।

विज्ञापन

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल?

इस नए फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। मात्र एक क्लिक करने पर रिप्लाई के सजेशन मिलने शुरू हो जाएंगे। ये सजेशन रिप्लाई बॉक्स वाली जगह भर आएंगे। यह आप पर है कि आप सजेशन सीधे सेंड करना चाहते हैं या फिर एडिट करना चाहते हैं।

हालांकि, गूगल में जेमिनी एआई फीचर पहले ही दिया गया था। गूगल वन एआई प्रीमियम यूजर्स के लिए पहले से ही यह फीचर उपलब्ध किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ