OnePlus पर शुरू हो रही तगड़ी सेल, OnePlus 15 समेत इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, देखें डिटेल्स

OnePlus ने ग्राहकों के लिए फेस्टिव सेल शुरू कर रही है, जिसमें फोन, टैबलेट और ईयरबड्स पर कीमत में कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI का फायदा मिलेगा. जानते हैं इस सेल की डिटेल्स.

OnePlus Festive sale

OnePlus ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन सेल लेकर आ रहा है. (Image Credit-OnePlus)

अगर आप इस फेस्टिव सीजन OnePlus का स्मार्टफोन, टैबलेट या ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. OnePlus India ने अपनी फेस्टिव सेल का ऐलान कर दिया है. सेल में कई डिवाइस की कीमत कम की गई है, वहीं कुछ प्रोडक्ट्स पर बैंक डिस्काउंट और दूसरे फायदे भी मिलेंगे. OnePlus की यह सेल 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से शुरू होगी. 

विज्ञापन

कहां-कहां मिलेगी OnePlus की फेस्टिव सेल

OnePlus की फेस्टिव सेल का फायदा OnePlus.in, Amazon.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर लिया जा सकेगा. कंपनी के IoT प्रोडक्ट्स Flipkart, Myntra, Blinkit, Reliance Croma और Vijay Sales पर भी उपलब्ध होंगे. हाल ही में लॉन्च हुए Nord Buds 3r का Jade Mist कलर भी इस सेल का हिस्सा होगा.

विज्ञापन

81,999 में मिलेगा OnePlus 15

सेल में OnePlus 15 (12GB+256GB) को 84,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा. इस पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा. बैंक ऑफर का पूरा फायदा मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत 81,999 रुपये रह जाएगी. अभी इसकी कीमत 89,999 रुपये है. वहीं OnePlus 15R (12GB+256GB) की कीमत 56,999 रुपये होगी और इस पर 2,000 तक का बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 54,999 रुपये हो जाएगी.

इन OnePlus फोन पर भी मिलेगा फायदा

फेस्टिव सेल में Nord CE6, Nord CE6 Lite, N6, N6x और N6 Lite की कीमतों में भी कटौती की जा रही है. इसके अलावा OnePlus 13s को करीब 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं OnePlus Nord 6 की फेस्टिव सेल कीमत 44,999 रुपये रखी गई है. 

विज्ञापन

OnePlus Pad 4 के साथ मिलेगा फ्री Stylo Pro

टैबलेट खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने ऑफर रखा है. OnePlus Pad 4 की कीमत सेल के दौरान 62,999 रुपये होगी और इसके साथ Stylo Pro फ्री मिलेगा. OnePlus Pad Go2 को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और कंपनी इसके साथ Go2 Stylo भी फ्री देगी. वहीं OnePlus Pad Lite 22,999 रुपये रखी गई है.

विज्ञापन

इन ऑडियो प्रोडक्ट्स पर छूट

OnePlus के ईयरबड्स और दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट्स भी सेल में डिस्काउंट के साथ मिलेंगे. OnePlus Buds Pro 3 की सेल कीमत 10,999 रुपये होगी. इस पर 2,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके अलावा Buds 4, Nord Buds 4 Pro, Nord Buds 4, Nord Buds 3r और Bullets Wireless मॉडल्स पर भी फेस्टिव ऑफर्स दिए जाएंगे.

इन कार्ड से मिलेगा अतिरिक्त फायदा

बैंक ऑफर का फायदा भी इस सेल में लिया जा सकता है. Amazon पर SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. वहीं Flipkart पर ICICI और Axis Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर बैंक ऑफर का लाभ मिलेगा. इसके अलावा कंपनी की सेल में No Cost EMI समेत दूसरे फायदे भी दिए जा रहे हैं. ऐसे में दशहरे से पहले OnePlus डिवाइस खरीदने वालों के लिए यह सेल एक अच्छा मौका हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ