Apple iPhone New Update: क्या आप भी एक iPhone यूजर हैं? और आपको भी iOS 17.2.1 का अपडेट मिल गया है तो अभी रुक जाइए जी हां, iPhones को iOS 17.2.1 में अपडेट करने के बाद से बहुत से लोगों को नेटवर्क होने के बाद भी कॉल और इंटरनेट कनेक्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह अपडेट बैटरी की समस्याओं को दूर करने के लिए रोल आउट किया गया था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसने कुछ यूजर्स के लिए एक नई समस्या पैदा कर दी है।
कम्युनिटी फोरम पर यूजर्स कर रहे रिपोर्ट
Apple कम्युनिटी फोरम जैसी जगहों पर यूजर्स लगातार एक नए बग की रिपोर्ट कर रहे हैं। दरअसल कुछ यूजर्स को iOS 17.2.1 अपडेट करने के बाद से ही कॉलिंग और इंटरनेट यूज करने में समस्या आ रही है। बग की रिपोर्ट करते हुए एक यूजर ने बताया कि उसे बार-बार कॉल करने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उसने सब कुछ ट्राई किया जैसे सिम कार्ड बदलना और उनकी सिम कंपनी और स्टोर से मदद लेना, लेकिन अभी भी उनकी समस्या बनी हुई है। सिग्नल स्ट्रांग दिखने पर भी वे इंटरनेट का यूज ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे हैं और उनका फोन बार-बार डाटा ऑन करने के लिए कहता रहता है। जबकि फोन में पहले ही इंटरनेट कनेक्शन ऑन है।
वीडियो से भी जानें इस अपडेट के बारे में…
आ रही ये समस्या भी…
एक अन्य यूजर ने भी कम्युनिटी फोरम पर इसकी शिकायत करते हुए कहा कि एप्पल स्टोर की मदद से इस समस्या को ठीक करने की कोशिश के बाद भी उनकी बेटी के फोन में अभी भी इंटरनेट और कॉलिंग की समस्या बनी हुई है। अजीब बात यह है कि अपडेट से बैटरी लंबे समय तक चलने वाली थी, जबकि अब iPhone 15 यूजर्स का कहना है कि अपडेट के बाद से उनके फोन गर्म हो रहे हैं और बैटरी पहले की तुलना में तेजी से डिस्चार्ज हो रही है।
ये भी पढ़ें : 3 Useful Gadgets से अपने घर को करें अपग्रेड!
तो अब, अपडेट करें या नहीं?
दूसरी तरफ Apple ने अभी तक इन मुद्दों पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है। लोग चिंतित हो रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि अपडेट उनके फोन को बेहतर बनाएगा, न कि नई समस्याएं पैदा करेगा। यूजर्स अब इस बात से परेशान हैं कि क्या इस अपडेट के बाद उनके iPhones वैसे ही काम करते रहेंगे जैसे उन्हें करना चाहिए। हमारी सलाह भी यही है कि अगर आपको भी इस बात का डर सता रहा है कि अपडेट से कहीं फोन की परफॉर्मेंस खराब न हो जाए तो अभी कुछ समय के लिए इस अपडेट को न करें।
वीडियो में देखें अपडेट का फुल Review
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
30 mins agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines