दिवाली पर छोटे कमरे को कैसे दें नया लुक? इन डेकोरेशन टिप्स से बदलें घर का पूरा अंदाज

Small Room Decoration: दिवाली पर छोटे कमरे को नया लुक देने के लिए महंगी डेकोरेशन से ज्यादा चीजों का सही इस्तेमाल जरूरी है. आप रंगों से लेकर कमरे की जगह पर खास ध्यान दे सकते हैं.

how to decorate small room
1 / 6
कमरे को नया लुक देने के लिए आप दीवारों पर वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. Image Credit- AI

दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को सजाने या नया लुक देने का मन करता है. हालांकि, कई बार बजट या छोटे कमरे होने की वजह से ऐसा हो नहीं पाता, लेकिन अगर आप चाहें तो घर की साफ-सफाई से लेकर रंग-बिरंगी लाइट्स, दीये और डेकोरेशन के सामान तक, हर चीज पर खास ध्यान दे सकते हैं. अगर आपका कमरा छोटा है तो उसे डेकोरेट करते वक्त कई बार समझ नहीं आता कि कम जगह में किस तरह की डेकोरेशन अच्छी लगेगी. हालांकि, कुछ स्मार्ट डेकोरेशन मौजूद हैं, जिनकी मदद से छोटे कमरे को भी खूबसूरत लुक दिया जा सकता है.  

विज्ञापन

फेयरी लाइट्स से बढ़ाएं कमरे की खूबसूरती

फेयरी लाइट्स से बढ़ाएं कमरे की खूबसूरती2 / 6

दिवाली पर कमरे को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स एक अच्छा ऑप्शन है. आप इन्हें कमरे की दीवारों, खिड़कियों, पर्दों या बेड के आसपास लगा सकते हैं. इससे कमरा दिवाली पर काफी अच्छा लगेगा. इसे भी पढ़ें- मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए घर की ये 2 चीजें, सफेद बालों पर गहरा रंग आएगा नजर  

विज्ञापन

हल्के रंगों का करें इस्तेमाल

हल्के रंगों का करें इस्तेमाल 3 / 6

अगर आपका कमरा छोटा है तो सफेद, क्रीम, हल्का गुलाबी और पेस्टल रंग का इस्तेमाल डेकोरेशन करने के लिए करें. दिवाली के मौके पर आप हल्के रंग के कुशन कवर, बेडशीट और पर्दों के साथ सुनहरे या लाल रंग का सामान इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: किन परिस्थितियों में नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना हो सकता है नुकसान

दीयों और मोमबत्तियां आएंगी काम

दीयों और मोमबत्तियां आएंगी काम 4 / 6

छोटे कमरे में आप टेबल, खिड़की या किसी खाली कोने में दीये जलाकर रख सकते हैं. गीन दीये और खूबसूरत कैंडल होल्डर कमरे को और खूबसूरत बना सकते हैं, बाकी बिस्तर या कमरे की चीजों को बदलने का सोच सकती हैं.

विज्ञापन

दीवारों पर वॉलपेपर लगाएं

दीवारों पर वॉलपेपर लगाएं5 / 6

कमरे को नया लुक देने के लिए आप दीवारों पर वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मार्केट में आपको कई तरह के वॉलपेपर मिलेंगे, जिसे कमरे के रंग के हिसाब सेलेक्ट किया जा सकता है.

शीशे का करें स्मार्ट इस्तेमाल

शीशे का करें स्मार्ट इस्तेमाल6 / 6

छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए शीशे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. दीवार पर लगा बड़ा शीशा रोशनी लाने का काम करता है, जिससे कमरा ज्यादा खुला और चमकदार नजर आ सकता है. इसलिए दिवाली की लाइट्स के सामने शीशा लगाने से कमरे ज्यादा अच्छा लगेगा. इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! रिसर्च में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन