'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस; 'भूल भुलैया 2' एक्टर से हुई तुलना
Kartik Aaryan Look Alike in Ramayana: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की तुलना ‘रामायण’ में ‘शत्रुघ्न’ का किरदार निभाने वाले नीतीश तिवारी से हो रही है. डेब्यू से पहले ही नीतीश तिवारी चर्चाओं में छा गए हैं. वहीं इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कार्तिक आर्यन से हुई 'रामायण' के 'शत्रुघ्न' की तुलना (pic credit- instagram)
Kartik Aaryan Look Alike in Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म के गानों से लेकर फिल्म के किरदारों तक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म में ‘शत्रुघ्न’ का किरदार निभाने वाले नीतीश शर्मा भी चर्चाओं में आ गए हैं. बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे नीतीश शर्मा को कार्तिक आर्यन से कंपेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस को नीतीश शर्मा के चेहरे और कार्तिक आर्यन के चेहरे में काफी समानता नजर आ रही हैं. रेडिट यूजर्स उन्हें कार्तिक आर्यन का ‘जुड़वां’ बता रहे हैं. वहीं नीतीश शर्मा अपने डेब्यू से पहले ही चर्चाओं में छा गए हैं.
विज्ञापन
फैंस ने किया कंपेयर
‘रामायण’ से जुड़े कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिनमें नीतीश शर्मा भी नजर आ रहे हैं. नीतीश शर्मा ‘रामायण’ में ‘शत्रुघ्न’ का किरदार निभा रहे हैं और इस फिल्म से ही एक्टर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. वहीं फिल्म से जुड़ी वायरल फोटोज में ‘शत्रुघ्न’ को देखते ही फैंस उनकी तुलना कार्तिक आर्यन से करने लगे. कार्तिक आर्यन का लुक और नीतीश शर्मा का लुक काफी हद तक मैच कर रहा है. फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फैंस ने नीतीश शर्मा और कार्तिक आर्यन के लुक की समानताएं पहचान लीं और वो सोशल मीडिया पर छा गए.
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश शर्मा ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ के रोल की रेस में भी थे. ‘शत्रुघ्न’ से पहले नीतीश शर्मा ने ‘लक्ष्मण’ का भी ऑडिशन दिया था. हालांकि बाद में ये रोल रवि दुबे को मिला. वहीं अब फिल्म में रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. वहीं नीतीश शर्मा ‘शत्रुघ्न’ का किरदार निभाकर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर नीतीश शर्मा की जैसे ही चर्चाएं तेज हुईं, वैसे ही ऑडियंस की एक्साइटमेंट भी फिल्म को लेकर और बढ़ गई हैं.
बता दें नीतीश शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े अपने लुक्स को शेयर किया. नीतीश शर्मा की पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करते हुए उन्हें पहले इतनी बड़ी फिल्म में जुड़ने के लिए बधाई दी. वहीं इसके बाद उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस ने उनकी तुलना कार्तिक आर्यन से करना शुरू कर दिया. रेडिट पर भी लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जो साइड में है वो बिल्कुल कार्तिक आर्यन जैसा लग रहा है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाला एक्टर कार्तिक आर्यन का हमशक्ल लग रहा है.’