Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Airtel देता है 365 दिनों का किफायती रिचार्ज प्लान! जान लें बेनिफिट्स

Airtel Cheapest Plan: देश की दुसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती है। इनमें 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता वाले प्लान भी शामिल हैं। हालांकि, जब बात आती है 1 साल के लिए कोई प्लान को लेने की तो हमारा ध्यान किफायती और अधिक बेनिफिट्स वाले प्लानों पर […]

Author
Edited By : Simran Singh Updated: May 21, 2023 14:29
Airtel Cheapest Plans, Airtel Cheapest Plan in India, Airtel, Cheapest Plan, Airtel Rs 1799 Plan, Airtel

Airtel Cheapest Plan: देश की दुसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती है। इनमें 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता वाले प्लान भी शामिल हैं। हालांकि, जब बात आती है 1 साल के लिए कोई प्लान को लेने की तो हमारा ध्यान किफायती और अधिक बेनिफिट्स वाले प्लानों पर रहती है।

अक्सर लोग रिलायंस जियो और एयरटल के प्लान पर खास नजर रखते हैं। आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। आइए एयरटेल के 1 साल की वैधता वाले प्लान के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

एयरटेल का प्लान 2 हजार से कम का प्लान

एयरटेल की ओर से 1 साल की वैधता वाला किफायती प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की कीमत 2000 रुपये से कम है। एयरटेल अपने यूजर्स को 1799 रुपये में किफायती प्लान ऑफर करता है। इसमें कॉलिंग, डाटा और एसएमएस समेत कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel Rs 1799 Plan

एयरटेल की ओर से 1799 रुपये वाले प्लान में कुल 24 जीबी डाटा का बेनिफिट दिया जाता है। इसमें रोजाना डाटा यूज करने की झंझट से मुक्ति मिलती है। आप चाहें तो एक दिन में भी 24 जीबी डाटा खत्म करना चाहें तो कर सकते हैं। हालांकि, ये डाटा सालभर के इस्तेमाल के लिए दिया जाता है।

---विज्ञापन---

वहीं, अगर डाटा खत्म हो जाता है तो इंटरनेट को 50P/Mb चार्ज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स चाहे तो वो डाटा एड ऑन्स प्लान को भी अपना सकते हैं।

अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में रोजाना 100 एसएमएस यानी कुल 3600 मैसेज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा विंक म्यूजिक एप और फ्री हेलो ट्यून का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा अपोलो 24/7 सर्कल और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी शामिल है।

First published on: May 21, 2023 02:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.