---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी! अब नहीं है बैंक जाने की जरूरत, WhatsApp से हो जाएगा सारा काम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की WhatsApp Banking Service से आप घर बैठे ही बैलेंस चेक, स्टेटमेंट डाउनलोड और कई जरूरी काम कर सकते हैं. जानिए कैसे सिर्फ एक Hi भेजकर पूरा सिस्टम बैंकिंग का काम हो जाएगा.

---विज्ञापन---

SBI Whatsapp Banking Service: अब बैंक जाने की झंझट धीरे धीरे खत्म हो रही है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने अपनी WhatsApp Banking Service को और बेहतर बना दिया है. अब आप घर बैठे सिर्फ WhatsApp पर मैसेज भेजकर बैलेंस चेक करने से लेकर स्टेटमेंट डाउनलोड करने तक कई काम आसानी से कर सकते हैं. SBI की यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी काम की है जो बार बार बैंक या ATM नहीं जाना चाहते. पहले जहां छोटी छोटी जानकारी के लिए भी लंबी लाइन में लगना पड़ता था, अब वही काम WhatsApp पर कुछ सेकंड में हो जाता है.

2022 में हुई थी शुरुआत, अब मिले नए फीचर्स

इस सेवा की शुरुआत SBI ने साल 2022 में की थी. शुरुआत में इसमें सिर्फ बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट जैसी बेसिक सुविधाएं थीं. लेकिन अब बैंक ने इसमें कई नए फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिससे ग्राहक और ज्यादा काम WhatsApp के जरिए कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

रजिस्ट्रेशन कैसे करें

SBI WhatsApp Banking का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना जरूरी है और वही नंबर WhatsApp से लिंक होना चाहिए. रजिस्ट्रेशन के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं-

  • SBI की वेबसाइट पर जाकर QR कोड स्कैन करें.
  • या फिर SMS भेजें
    WAREG ACCOUNTNUMBER
    इसे +917208933148 पर भेजें (उदाहरण: WAREG 9876543210)

इस्तेमाल करना है बेहद आसान

रजिस्ट्रेशन के बाद इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है.

---विज्ञापन---
  • अपने WhatsApp से +919022690226 पर Hi लिखकर भेजें.
  • आपको SBI की तरफ से वेलकम मैसेज मिलेगा.
  • इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, जिनमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेवा चुन सकते हैं.

WhatsApp पर मिलेंगी ये सभी सेवाएं

  • अकाउंट बैलेंस चेक करना.
  • पिछले 10 ट्रांजैक्शन का मिनी स्टेटमेंट देखना.
  • 250 ट्रांजैक्शन तक का पूरा स्टेटमेंट प्राप्त करना.
  • होम लोन और एजुकेशन लोन का इंटरेस्ट सर्टिफिकेट लेना.
  • पेंशन स्लिप और डिपॉजिट प्रोडक्ट्स की जानकारी पाना.
  • डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी या कार्ड खोने/चोरी होने की रिपोर्ट करना.
  • बैंकिंग फॉर्म डाउनलोड करना और नजदीकी ATM या ब्रांच की जानकारी लेना.

24×7 मिलेगी सुविधा, लेकिन सावधानी जरूरी

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 24×7 उपलब्ध रहती है. यानी बैंक बंद हो या छुट्टी, आप कभी भी अपनी जरूरत का काम कर सकते हैं. हालांकि, सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है. हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही सेवा का इस्तेमाल करें और किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें- बिना बैंक अकाउंट के भी होगा UPI पेमेंट! Google Pay का नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

---विज्ञापन---

First published on: Apr 15, 2026 08:57 AM

SBI
End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola