YouTube यूजर्स के लिए राहत, एक क्लिक में हटेंगे सारे Shorts, ऐसे ऑन करें सेटिंग

यूट्यूब खोलते ही सामने आने वाले शॉर्ट्स से परेशान हैं? अब एक नई सेटिंग आपकी इस परेशानी को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है. कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे आप शॉर्ट्स को पूरी तरह गायब कर सकते हैं वो भी सिर्फ एक क्लिक में. जानते हैं कैसे?

Youtube

YouTube में आया शानदार फीचर.

Youtube Shorts Disable Kaise Kare: अगर आप यूट्यूब खोलते ही बार-बार आने वाले शॉर्ट्स से परेशान हो चुके हैं और सिर्फ लंबी वीडियो देखना चाहते हैं, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है. यूट्यूब ने एक ऐसा नया फीचर पेश किया है, जिससे आप एक क्लिक में शॉर्ट्स को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. यानी अब आपकी फीड में वही कंटेंट दिखेगा, जो आप सच में देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

शॉर्ट्स से मिलेगी पूरी छुट्टी

यूट्यूब ने अपने टाइम मैनेजमेंट फीचर को अपडेट करते हुए शॉर्ट्स के लिए नई लिमिट पेश की है. पहले यूजर्स शॉर्ट्स देखने के लिए कम से कम 15 मिनट की लिमिट सेट कर सकते थे, लेकिन अब इसे बदलकर जीरो कर दिया गया है. इसका मतलब साफ है कि अगर आप चाहें, तो शॉर्ट्स आपकी फीड से पूरी तरह गायब हो सकते हैं.

विज्ञापन

समय बचाने में होगा फायदा

शॉर्ट्स को जीरो पर सेट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका समय बच सकेगा. अक्सर लोग बिना सोचे-समझे शॉर्ट्स स्क्रॉल करते रहते हैं और घंटों बर्बाद हो जाते हैं. इस फीचर की मदद से आप इस आदत पर कंट्रोल कर सकते हैं और अपनी पसंद का कंटेंट ही देख पाएंगे.

धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा अपडेट

कंपनी इस नए अपडेट को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है. जैसे ही यह फीचर आपके ऐप में आएगा और आप इसे एक्टिव करेंगे, तो शॉर्ट्स टैब में भी कोई वीडियो नजर नहीं आएगी.

विज्ञापन

ऐसे करें सेटिंग ऑन

  • इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूट्यूब ऐप खोलें. 
  • इसके बाद नीचे या ऊपर दिए गए प्रोफाइल (यू) टैब पर जाएं. 
  • वहां से सेटिंग्स में जाएं और फिर टाइम मैनेजमेंट का ऑप्शन चुनें. 
  • इसके बादशॉर्ट्स फीड लिमिट पर टैप करें और उसे जीरो पर सेट कर दें. 
  • बस, इसके बाद आपकी फीड से शॉर्ट्स पूरी तरह हट जाएंगे.

2025 में शुरू हुआ था यह फीचर

यूट्यूब ने इस फीचर की शुरुआत अक्टूबर 2025 में की थी. उस समय इसका मकसद यूजर्स को शॉर्ट्स देखने का समय कंट्रोल करने का विकल्प देना था. खासकर पैरेंट्स के लिए यह फीचर काफी मददगार माना गया, ताकि वे अपने बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रख सकें. अब इसे और बेहतर बनाते हुए जीरो मिनट का विकल्प भी जोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ