---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Samsung Galaxy S26 Plus Review: Ultra के बिना ही दे रहा है फ्लैगशिप फील? जानें सच

क्या बिना Ultra टैग के भी फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिल सकता है? Samsung Galaxy S26 Plus को इस्तेमाल करने के बाद सामने आई कई दिलचस्प बातें. दमदार डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद कैमरा लेकिन क्या ये अपग्रेड वाकई वर्थ है? पढ़ें पूरा रिव्यू.

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy S26 Plus Review: मैं काफी समय से Samsung के फोन इस्तेमाल करती रही हूं. Samsung फोन्स की खास बात रहती है कि ये Ultra टैग के बिना भी एक फ्लैगशिप एक्सपीरियंस दे देते हैं. अब 2026 में जब Samsung Galaxy S26 Plus लॉन्च हुआ, तो मैंने फिर से इसी मिड वेरिएंट को चुना और देखा कि इस बार यह कितना अलग या बेहतर है.

डिजाइन और बिल्ड

पहली नजर में फोन काफी फेमिलियर लगता है. Samsung ने अपने डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है. वही ग्लास और मेटल का प्रीमियम कॉम्बिनेशन मिलता है, जिसमें Gorilla Glass Victus 2 और Armor Aluminium फ्रेम दिया गया है. करीब 190 ग्राम वजन के साथ यह फोन बड़ा जरूर है, लेकिन स्लिम होने की वजह से हाथ में अच्छा लगता है. IP68 रेटिंग के साथ यह डस्ट और पानी से भी सेफ रहता है.

---विज्ञापन---

डिस्प्ले एक्सपीरियंस

फोन की 6.7 इंच की डिस्प्ले वाकई शानदार है. यह ब्राइट, शार्प और काफी स्मूद है. 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को बहुत फ्लूइड बना देता है, और जरूरत के हिसाब से यह अपने आप एडजस्ट भी हो जाता है. आउटडोर में भी स्क्रीन अच्छी परफॉर्म करती है. कंपनी ने 2600 निट्स ब्राइटनेस का दावा किया है और असल इस्तेमाल में भी धूप में ज्यादा परेशानी नहीं होती. कलर काफी नैचुरल लगते हैं न ज्यादा ओवरसैचुरेटेड, न ही फीके. 

परफॉर्मेंस और यूसेज

भारत में इस फोन में Exynos 2600 चिपसेट मिलता है, जो 2nm पर बेस्ड है, जबकि कुछ देशों में Snapdragon वर्जन आता है. मेरे इस्तेमाल में फोन काफी स्मूद लगा. ऐप्स तेजी से खुलते हैं, स्क्रॉलिंग फ्लूइड है और ओवरऑल एक्सपीरियंस फ्लैगशिप जैसा ही लगता है. गेमिंग भी ठीक-ठाक है BGMI जैसे गेम बिना बड़े फ्रेम ड्रॉप के चल जाते हैं. लेकिन लंबे समय तक गेमिंग करने पर फोन थोड़ा गर्म जरूर हो जाता है. बेंचमार्क स्कोर भी मजबूत हैं, लेकिन लंबे लोड में यह फोन परफॉर्मेंस को थोड़ा कंट्रोल करता है ताकि हीट मैनेज हो सके.

---विज्ञापन---

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो पिछले मॉडल जैसी ही है. मेरे इस्तेमाल में यह पूरे दिन आराम से चल जाता है. सोशल मीडिया, कैमरा और थोड़ा गेमिंग सब कुछ मिलाकर भी दिन में चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी.
चार्जिंग स्पीड भी ठीक है, लेकिन यहां कोई बड़ा बदलाव नहीं है. 45W चार्जर से फोन को फुल चार्ज होने में करीब 70-75 मिनट लगते हैं. वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी काम का है.

कैमरा परफॉर्मेंस

कैमरा सेटअप भी काफी हद तक पहले जैसा ही है 50MP मेन, 10MP टेलीफोटो (3x जूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड. डे-लाइट में फोटो शार्प और नैचुरल आती हैं. यह एक ऐसा कैमरा है जिस पर आप बिना ज्यादा सेटिंग्स छेड़े भरोसा कर सकते हैं. लो-लाइट में भी सुधार देखने को मिला है फोटो ज्यादा ब्राइट और डिटेल्ड आती हैं. 3x जूम लेंस पोर्ट्रेट के लिए अच्छा काम करता है. वीडियो फीचर्स जैसे Horizon Lock काफी उपयोगी लगे, खासकर चलते-फिरते शूट करते समय. सेल्फी कैमरा ठीक है, हालांकि पोर्ट्रेट एज डिटेक्शन कभी-कभी थोड़ा सॉफ्ट लग सकता है. AI एडिटिंग फीचर्स मजेदार हैं, लेकिन हर बार परफेक्ट रिजल्ट नहीं देते.

---विज्ञापन---

फाइनल वर्डिक्ट

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S26 Plus एक भरोसेमंद फ्लैगशिप फोन है. यह कोई बड़ा एक्सपेरिमेंट नहीं करता, बल्कि उसी फॉर्मूला को बेहतर बनाता है जो पहले से काम कर रहा है. डिजाइन प्रीमियम है, डिस्प्ले शानदार है, परफॉर्मेंस भरोसेमंद है और कैमरा भी लगातार अच्छा काम करता है. हां, अगर आप पुराने Plus मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो यह बहुत बड़ा बदलाव नहीं लगेगा. लेकिन अगर आपको एक बैलेंस्ड, स्टेबल और लॉन्ग-टर्म इस्तेमाल के लिए फोन चाहिए, तो यह एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है.

ये भी पढ़ें- OnePlus Nord Buds 4 Pro Review: 4,000 रुपये के बजट में बेस्ट ईयरबड्स?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 15, 2026 12:14 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola