Zubeen Garg Death के बाद ट्रेंड हुईं Garima Saikia कौन हैं, मशहूर सिंगर से क्या रिश्ता?

Who is Garima Saikia: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिशिन जुबीन गर्ग के निधन से गरिमा सैकिया ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर गरिमा को लेकर बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं गरिमा सैकिया?

Garima Saikia

Garima Saikia कौन हैं? image credit- instagram

विज्ञापन

Who is Garima Saikia: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिशिन जुबीन गर्ग के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. पीएम से लेकर स्टार्स तक जुबीन की मौत पर दुख जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग जुबीन गर्ग के बारे में सर्च कर रहे हैं. इस बीच अब गरिमा सैकिया गर्ग चर्चा में आ गई हैं. जुबीन की मौत के बाद से ही गरिमा सैकिया गर्ग ट्रेंड होने लगीं. आइए जानते हैं कि कौन हैं गरिमा सैकिया गर्ग? और मशहूर सिंगर से इनका क्या रिश्ता है?

कौन हैं गरिमा सैकिया गर्ग?

गरिमा सैकिया गर्ग की बात करें तो वो दिवंगत सिंगर की वाइफ हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो गरिमा सैकिया गर्ग एक मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनजर हैं. इसके अलावा गरिमा फिल्मों का भी निर्देशन करती हैं और एक शानदार फिल्म निर्माता हैं. गरिमा ने असम के कई क्षेत्रिय फिल्में बनाई हैं. पति की मौत के बाद से ही गरिमा सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.

विज्ञापन

गरिमा का काम

इसके अलावा अगर गरिमा गर्ग के काम की बात करें तो उन्होंने ‘सिकार’, ‘मिशन चाइना’ और ‘कंचनजंघा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. गरिमा का काम लोगों को खूब पसंद भी आया है. लोगों ने उनके काम की तारीफ की है. फिल्म निर्माण और डिजाइनिंग के काम ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई है और उन्होंने हमेशा अपने काम को बेहद लग्न और मेहनत से किया है.

गरिमा पर टूटा दुखों का पहाड़

अब गरिमा सैकिया गर्ग पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है. पति के जाने के बाद गरिमा अकेली रह गई हैं. एक पार्टनर को खोने का गम क्या होता है वो इस वक्त गरिमा ही समझ सकती हैं. गरिमा के इंस्टाग्राम की बात करें तो सोशल मीडिया पर भी गरिमा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उन्हें प्यार करते हैं, लेकिन इस समय सभी गरिमा का ढांढस बंधा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ