Yash Old Viral Interview: कन्नड़ सुपरस्टार यश, इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. उनकी आने वाली फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का टीजर उनके 40वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तहलका मच गया. तड़ग-भड़क म्यूजिक और मजेदार एक्शन ने फिल्म को शानदार दिखाया. मगर एक इंटीमेट सीन के कारण जल्म ही ये फिल्म विवादों में आ गई. AAP महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत की और CBFC से कार्रवाई की मांग की गई. वहीं इस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच यश का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘7 बेडरूम फ्लैट की कीमत है…’, अर्चना पूरन सिंह की डायमंड रिंग देख हैरान सुनील ग्रोवर
यश का वायरल वीडियो
यह वीडियो कन्नड़ टॉक शो Weekend with Ramesh का है, जिसमें यश गेस्ट बनकर आए और उन्होंने ढ़ेर सारी बातें की. इस फिल्म के किरदार पर सवाल उठाते हुए, उनकी वायरल वीडियो में कही हुई बात पर क्लैश हो रहा है.
वीडियो में यश ने क्या कहा?
वीडियो में एक्टर यश ने साफ कहा था कि “मैं वो सीन नहीं करता, जिसे मैं अपने माता-पिता के साथ बैठकर नहीं देख सकता.” उन्होंने बताया कि वे हमेशा ऐसे रोल चुनते हैं, जिन्हें देखकर उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी न हो. उन्होंने कहा था कि वे ऑन-स्क्रीन आराम (comfort) को बहुत महत्व देते हैं और कुछ खास तरह के दृश्यों से दूर रहते हैं. लेकिन इस फिल्म में यश के कुछ सीन से एक तबके के लोग खुश नहीं हैं और इस वीडियो का हवाला देकर एक्टर से सवाल पूंछ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 36 साल पुराना 415 एपिसोड्स वाला TV शो, जिसने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में बनाई जगह; हर हफ्ते आती थीं लाखों चिट्ठियां
लोगों का क्या है रिएक्शन?
लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि क्या यश के विचार समय के साथ बदल गए हैं? कुछ फैंस उनका बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हर्टर समय के साथ बदलता है. इंडस्ट्री में काम करने के लिए कभी-कभी नए तरह के रोल करने पड़ते हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि यह पुराना वीडियो दिखाता है कि यश पहले कितने सिद्धांतवादी थे.
फिल्म के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म की डायरेक्टर गीतु मोहनदास ने इस विवाद पर चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक cryptic मैसेज डाला- “महिला सुख, सहमति और सिस्टम में महिलाओं की भूमिका पर लोग सोच रहे हैं.” इससे लगता है कि फिल्म में दिखाए गए सीन को वे एक गहरे मैसेज के साथ जोड़ रही हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया से बनाई दूरी? नुपूर-स्टेबिन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे एक्टर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines